Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PSG vs Real Madrid Champions League Live Streaming: जानें कब, कहां और कैसे देखें पीएसजी vs रियाल मैड्रिड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

PSG vs Real Madrid Champions League Live Streaming: जानें कब, कहां और कैसे देखें पीएसजी vs रियाल मैड्रिड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

Written by: India TV Sports Desk Published : Feb 15, 2022 04:37 pm IST, Updated : Feb 15, 2022 04:37 pm IST

फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन और रियाल मैड्रिड यूएफा चैंपियंस लीग राउंड ऑफ-16 के फर्स्ट लेग मुकाबले में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला 16 फरवरी यानी बुधवार को भारतीय समयानुसार रात 1.30 बजे खेला जाएगा।

Kylian Mbappe of Paris Saint-Germain runs with the ball past Daniel Carvajal of Real Madrid (File)- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Kylian Mbappe of Paris Saint-Germain runs with the ball past Daniel Carvajal of Real Madrid (File)

PSG vs Real Madrid Champions League Match Updates: दुनिया की दो दिग्गज फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन और रियाल मैड्रिड यूएफा चैंपियंस लीग राउंड ऑफ-16 के फर्स्ट लेग मुकाबले में आमने-सामने होंगी। लियोनल मेसी, नेमार और एमबाप्पे जैसे सितारों से सजी पीएसजी की नजरें इस मुकाबले में बड़ी जीत हासिल करने की होगी। वहीं, 13 बार की चैंपियन और दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम में से एक रियाल मैड्रिड भी इस मुकाबले में पूरे दमखम के साथ उतरेगी। रियाल के लिए स्टार स्ट्राईकर करीम बेंजेमा की चोट चिंता का सबब है। अब देखना दिलचस्प है कि रियाल की डिफेंस पीएसजी की तिकड़ी का सामना किस तरह से करती है।

पेरिस सेंट जर्मेन और रियाल मैड्रिड के बीच चैंपियंस लीग का मुकाबला कब खेला जाएगा?

पेरिस सेंट जर्मेन और रियाल मैड्रिड के बीच चैंपियंस लीग मुकाबला 16 फरवरी यानी बुधवार को भारतीय समयानुसार रात 1.30 बजे खेला जाएगा।

पेरिस सेंट जर्मेन और रियाल मैड्रिड के बीच चैंपियंस लीग का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
पेरिस सेंट जर्मेन और रियाल मैड्रिड के बीच चैंपियंस लीग मुकाबला पॉर्क डे फ्रांस स्टेडियम, पेरिस में खेला जाएगा।

पेरिस सेंट जर्मेन और रियाल मैड्रिड के बीच चैंपियंस लीग का मुकाबला को टीवी पर लाइव कैसे देख सकते हैं?
पेरिस सेंट जर्मेन और रियाल मैड्रिड के बीच चैंपियंस लीग मुकाबला का टीवी पर सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा।

पेरिस सेंट जर्मेन और रियाल मैड्रिड के बीच चैंपियंस लीग का मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी, मोबाइल पर मैच कैसे देखें?
पेरिस सेंट जर्मेन और रियाल मैड्रिड के बीच चैंपियंस लीग का मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग  Sony LIV & JioTV ऐप पर होगी।

पीएसजी की असंभावित प्लेइंग XI:  जियानलुइगी डोनारुम्मा, अचराफ हकीमी, मार्क्विनहोस, प्रेस्नेल किम्पेम्बे, नूनो मेंडेस; मार्को वेराट्टी, इद्रिसा गुये, जॉर्जिनियो विजनालडम, लियोनेल मेसी, किलियन एम्बाप्पे, एंजेल डि मारिया।

रियाल मैड्रिड की संभावित प्लेइंग XI: 
थिबो कोर्टुआ, डैनी कार्वाहाल, एडर मिलिटाओ, फर्लांड मेंडी, डेविड अलाबा, लुका मोड्रिक, कैसीमिरो, टोनी क्रूस; मार्को असेंसियो, करीम बेंजेमा, विनीसियस जूनियर

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement