1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मियामी ओपन से बाहर हुए रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा, भारतीय चुनौती हुई समाप्त

मियामी ओपन से बाहर हुए रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा, भारतीय चुनौती हुई समाप्त

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 30, 2022 02:26 pm IST,  Updated : Mar 30, 2022 02:26 pm IST

बोपन्ना और शापोवलोव की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने इससे पहले पिछले दौर में निकोला मेक्टिच और मेट पाविच की शीर्ष वरीयता प्राप्त क्रोएशियाई जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर उलटफेर किया था। 

Rohan Bopanna, Sania Mirza, Miami Open, Indian challenge, Sports, Tennis - India TV Hindi
Rohan Bopanna vs Sania Mirza Image Source : GETTY

भारत के रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा अपने-अपने युगल मैचों के क्वार्टर फाइनल में हारकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गये। पिछले तीन साल से अधिकतर टूर्नामेंट में जोड़ी बनाकर खेल रहे बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवलोव की जोड़ी अंतिम आठ के मैच में नीदरलैंड के वेस्ले कूलहोफ और ग्रेट ब्रिटेन के नील स्कूप्स्की की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 2-6, 1-6 से हार गई। 

बोपन्ना और शापोवलोव की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने इससे पहले पिछले दौर में निकोला मेक्टिच और मेट पाविच की शीर्ष वरीयता प्राप्त क्रोएशियाई जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर उलटफेर किया था। 

यह भी पढ़ें- IPL 2022, KKR vs RCB Preview: केकेआर ने किया है टूर्मामेंट धमाकेदार शुरुआत, पहली जीत की तलाश में आरसीबी

सानिया और बेल्जियम की उनकी जोड़ीदार कर्स्टन फ्लिपकेन्स ने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन आखिर में उन्हें एक घंटे 23 मिनट तक चले मैच में रूस की एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा और चीन की चाओसुआन यांग से 3-6 6-7 (3) से हार का सामना करना पड़ा। 

इस तरह से इस एटीपी-डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल