1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय जोड़ी ने BWF रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई वापसी

भारतीय जोड़ी ने BWF रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई वापसी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 29, 2025 01:44 pm IST,  Updated : Jul 29, 2025 01:45 pm IST

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी BWF मेन्स डबल्स की वर्ल्ड रैंकिंग में फिर टॉप-10 में पहुंच गए हैं। इस सीजन भारतीय जोड़ी शानदार फॉर्म में है।

BWF Rankings- India TV Hindi
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी Image Source : GETTY

एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट और भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने BWF की ताजा जारी मेंस डबल्स वर्ल्ड रैंकिंग में तीन स्थान की छलांग लगाई है। यह जोड़ी अब 10वें नंबर पर पहुंच गई है। उन्हें यह सफलता चाइना ओपन 2025 में सेमीफाइनल तक पहुंचने के बाद मिली है, जहां उन्हें मलेशिया की जोड़ी आरोन चिया और सो वूई यिक से 13-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन ये उनका तीसरा सेमीफाइनल था। इससे पहले वे सिंगापुर ओपन और इंडिया ओपन में भी अंतिम चार में पहुंचे थे। पिछले साल थाईलैंड ओपन जीतने के बाद इस भारतीय जोड़ी ने दुनिया की नंबर-1 रैंकिंग भी हासिल की थी।

लक्ष्य सेन 17वें स्थान पर पहुंचे

भारत के टॉप रैंक वाले सिंगल्स खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने भी ताजा रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाकर 17वें स्थान पर जगह बना ली है। उनके अब 54442 पॉइंट हैं, जो चीन के झेनजियांग वांग (18वें स्थान) से थोड़ा ही आगे हैं। वांग ने इस सप्ताह 5 पायदान की छलांग लगाई है। वहीं, अनुभवी शटलर एचएस प्रणॉय ने भी दो स्थान ऊपर चढ़कर वर्ल्ड नंबर 33 पर जगह बना ली है। उनके अब 40336 पॉइंट हो गए हैं।

उन्नति हूडा बनीं भारत की नई स्टार

वूमेन्स सिंगल्स में 17 साल की हरियाणा की उभरती हुई स्टार उन्नति हूडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्थान की छलांग लगाई और अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 31वीं रैंकिंग हासिल की है। उन्नति ने पिछले सप्ताह डबल ओलंपिक मेडल विजेता पीवी सिंधु को 21-16, 19-21, 21-13 से हराकर सबको चौंका दिया था। यह मुकाबला 1 घंटे 13 मिनट तक चला। हालांकि, क्वार्टरफाइनल में उन्हें जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अकाने यामागुची से हार का सामना करना पड़ा। वूमेन्स डबल्स में भारत की शीर्ष जोड़ी त्रीसा जोली और गायत्री गोपीचंद ने 11वें स्थान पर अपनी स्थिति बनाए रखी है। वहीं, तनिषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने दो स्थान ऊपर चढ़ते हुए 45वीं रैंकिंग हासिल की है।

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, पहली बार 5-0 से सूपड़ा किया साफ, टीम इंडिया के कारनामे की बराबरी की

IND vs ENG: स्टार गेंदबाज को फौरन दिया जाए आराम, दिग्गज क्रिकेटर ने 5वें टेस्ट से पहले किया आगाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल