1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, पहली बार 5-0 से सूपड़ा किया साफ, टीम इंडिया के कारनामे की बराबरी की

ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, पहली बार 5-0 से सूपड़ा किया साफ, टीम इंडिया के कारनामे की बराबरी की

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 29, 2025 08:48 am IST,  Updated : Jul 29, 2025 11:02 am IST

वेस्टइंडीज को अपने घर में लगातार 8वीं हार का सामना करना पड़ा। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की T20I सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।

AUS vs WI- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

वेस्टइंडीज को घर में बैक टू बैक सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले वेस्टइंडीज का 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ किया और फिर पांचवें और अंतिम मुकाबले में 171 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करते हुए T20I सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली। इस तरह वेस्टइंडीज को अपने घर में लगातार 8 मैचों में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया ने 5वां T20I 3 विकेट से अपने नाम किया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार पांच मैचों की T20I सीरीज में सभी मैच जीतकर क्लीन स्वीप किया करने का कमाल किया। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा हुआ है जब टीम ने 5 मैचों की T20I सीरीज में सभी मैच अपने नाम किए।

ऑस्ट्रेलिया अब दुनिया की केवल दूसरी फुल मेंबर नेशन टीम बन गई है जिसने पांच मैचों की T20I सीरीज में 5-0 से जीत दर्ज की है। इससे पहले यह उपलब्धि सिर्फ भारत ने हासिल की थी, जब उसने साल 2020 में न्यूजीलैंड को उसी की सरजमीं पर 5-0 से हराया था।

अब तक सिर्फ 6 टीम ने किया है ऐसा

भारत ने 2020 में यह उपलब्धि सबसे पहले हासिल की थी और उसके बाद आज तक दुनिया के 100 से ज्यादा क्रिकेट खेलने वाले देशों में से सिर्फ 6 टीमों ने ही यह कारनामा किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा मलेशिया, केमैन आइलैंड्स, तंजानिया और स्पेन भी 5-0 से T20I सीरीज जीत चुके हैं। स्पेन ने तो यह कारनामा दो बार किया है। 2024 में क्रोएशिया के खिलाफ और Isle of Man के खिलाफ। हालांकि Isle of Man के खिलाफ उनकी 5-0 जीत 6 मैचों की सीरीज में आई थी। 

T20I सीरीज 5-0 से जीतने वाली टीमें

  • भारत बनाम न्यूजीलैंड, 2020
  • मलेशिया बनाम हांगकांग, 2020
  • केमैन आइलैंड्स बनाम बहामास, 2022
  • तंजानिया बनाम रवांडा, 2022
  • स्पेन बनाम क्रोएशिया, 2024
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, 2025

ऑस्ट्रेलिया ने किया वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ

T20I सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला किया। इस तरह ऑस्ट्रेलियन टीम ने सभी 8 के 8 मैचों में टॉस जीतने का कमाल कर दिखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.4 ओवर में 170 रनों पर ढेर हो गई। शिमरोन हेटमायर ने 31 गेंदों पर सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और इतने ही छक्के जड़े। रदरफोर्ड ने 17 गेंदों पर 35 रनों का योगदान दिया। 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज कुछ खास नहीं रहा और टीम के 4 विकेट 60 रन के भीतर गिर गए। इसके बाद मिडिलऑर्डर में कैमरन ग्रीन, मिचेल ओवेन और आरोन हार्डी की सूझबूझभरी पारी की मदद से 17 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। 

यह भी पढ़ें:

भारत और इंग्लैंड मिलकर तोड़ देंगे 2-2 वर्ल्ड रिकॉर्ड? 5वें टेस्ट में बस करना होगा ये छोटा सा काम

IND vs ENG: स्टार गेंदबाज को फौरन दिया जाए आराम, दिग्गज क्रिकेटर ने 5वें टेस्ट से पहले किया आगाह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल