1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Vinesh Phogat: विनेश फोगाट को लेकर CAS में अब इस दिन होगा फैसला, सामने आया बड़ा अपडेट

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट को लेकर CAS में अब इस दिन होगा फैसला, सामने आया बड़ा अपडेट

 Reported By: Samip Rajguru, Written By: Vanson Soral
 Published : Aug 08, 2024 09:19 pm IST,  Updated : Aug 08, 2024 09:55 pm IST

पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विनेश फोगाट के लिए अच्छी खबर आई है। कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स (CAS) ने विनेश फोगाट की अपील को स्वीकार कर लिया है और अब उनके मामलें पर सुनवाई कल यानी 9 अगस्त को होगी। CAS के मुताबिक इस मामलें में फैसला भी कल आएगा।

Paris Olympic- India TV Hindi
विनेश फोगाट Image Source : GETTY

विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित किए जाने के खिलाफ अपील को लेकर बड़ा अपडेट आया है। विनेश फोगाट ने महिला रेसलिंग के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ बुधवार को खेल पंचाट (CAS) में अपील की और मांग की कि उन्हें संयुक्त सिल्वर मेडल दिया जाए। CAS ने विनेश की अपील को स्वीकार कर लिया है और इस मामलें में अब फैसला कल यानी 9 अगस्त को आएगा। खेल पंचाट यानी कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स (CAS) ने गुरुवार को ये जानकारी दी। 

खेल पंचाट यानी कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स (CAS) के मुताबिक, विनेश फोगट की याचिका पर सुनवाई शुक्रवार, 9 अगस्त को पेरिस में स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 01:30 बजे) होगी और स्टार पहलवान और उनकी टीम को वकील से संपर्क करने के लिए कहा है। बुधवार को महिलाओं की 50 किग्रा श्रेणी में अपने अंतिम मुकाबले से कुछ घंटे पहले अयोग्य घोषित किए जाने के बाद भारतीय महिला रेसलर ने CAS से संपर्क साधा था। यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच से पहले उसका वजन 100 ग्राम अधिक था और बाद में उन्हें सिल्वर मेडल से वंचित कर दिया गया।

इस बीच, भारत सरकार (जीओआई) ने विनेश को सपोर्ट करने के लिए सुनवाई से पहले वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे को उनका वकील नियुक्त किया है। विनेश को गुरुवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे से पहले सुनवाई के लिए अपने वकील के नाम की पुष्टि करनी होगी। बता दें, 

विनेश फोगाट ने क्यूबा की रेसलर युस्नेलिस गुजमेन लोपेज को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल मैच वाले दिन की सुबह जब विनेश का वजन तौला गया तो वह 100 ग्राम ज्यादा निकला जिसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। अब उन्होंने  कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स (CAS) सिल्वर मेडल साझा करने को लेकर अपील की है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल