1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. गर्मी की छुट्टियों की कर लीजिए तैयारी, 10000 रुपये से कम में घर बन जाएगा मूवी थिएटर

गर्मी की छुट्टियों की कर लीजिए तैयारी, 10000 रुपये से कम में घर बन जाएगा मूवी थिएटर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 06, 2023 03:58 pm IST,  Updated : Apr 06, 2023 03:58 pm IST

आमतौर पर हम सब को संगीत सुनना पसंद होता है। ऐसे में संगीत सुनने के लिए हमें होम थिएटर या स्पीकर की जरूरत होती है। वहीं होम थिएटर को हम उनकी कीमतों को देख करके नहीं अपनाते हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे होम थिएटरों के बारे में बतलाने जा रहे हैं जो आपके बजट में फिट हो जाएंगे, साथ ही इनके जरिए आप घर को सिनेमाहॉल बना सकते हैं।

Best home theatre feature- India TV Hindi
इन होम थिएटरों से घर को बनाइये सिनेमाहॉल, जानिए इनके बारे में सबकुछ Image Source : AMAZON

Best home theatre under Rs 10000: खाली समय में हम सब आमतौर पर संगीत सुनना पसंद करते हैं, जिसके लिए हमें स्पीकर की जरूरत होती है या फिर होम थिएटर की। दूसरी ओर हम सब बेहतरीन साउंड क्वालिटी और बजट में फिट होने वाले होम थिएटर की तलाश करते हैं, आपकी यह तलाश खत्म होने वाली है क्योंकि हम आपको बाजार में मौजूद बेस्ट होम थिएटरों के बारे में अहम जानकारी देने वाले हैं। 

Sony SA-D40 4.1 होम थिएटर फीचर्स और प्राइस

सोनी के इस होम थिएटर के फीचर्स की बात करें तो इसमें 80 वॉट का साउंड आउटपुट दिया गया है, साथ ही इसमें सराउंडेड और स्टीरियो साउंड भी दिया गया है। इसके साथ ही इस होम थिएटर में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ और यूएसबी का सपोर्ट दिया गया है, इसके साथ ही सोनी होम थिएटर में 4.1 चैनल के मल्टीमीडिया स्पीकर दिये गये हैं। बात करें इसके प्राइस की तो इसका प्राइस मात्र 9,440 रुपये है। 

JBL Cinema SB 241 होम थिएटर के फीचर्स और प्राइस

JBL Cinema SB 241 होम थिएटर के फीचर्स की बात करें तो इसमें 110 वॉट का साउंड आउटपुट दिया गया है, इसके साथ ही इस होम थिएटर को आप टीवी रिमोट के जरिये भी कंट्रोल कर सकते हैं। इस होम थिएटर के खास फीचर की बात करें तो इसमें बैटरी सेविंग मोड दिया गया है, जहां अगर आप इसमें 10 मिनट तक कोई एक्टिविटी नहीं करेंगे तो यह ऑटोमैटिक स्टैंडबाय मोड में चला जाता है। इसके साथ ही इस होम थिएटर में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, HDMI, वायरलेस तीनों तरह का सपोर्ट दिया गया है। वहीं इसका प्राइस 8,998 रुपये है। 

Infinity Sonic B 200 WL होम थिएटर के फीचर्स और प्राइस

Infinity Sonic B 200 WL होम थिएटर के फीचर्स की बात करें तो इस होम थिएटर में 160 वॉट का साउंड आउटपुट दिया गया है, साथ ही इस होम थिएटर में सबवूफर भी दिए गए हैं। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ और यूएसबी का सपोर्ट भी दिया गया है, साथ ही इसमें 2.1 चैनल के होम थिएटर दिए गए हैं। वहीं इसके प्राइस की बात करें तो इसका प्राइस 9,499 रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक