Poco C85 Review: चीनी ब्रांड पोको साल की शुरुआत में POCO C सीरीज में एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा है। यह फोन रेडमी के इस साल लॉन्च हुए बजट फ्रेंडली फोन Redmi 15C जैसे फीचर्स के साथ आता है। फोन में 6000mAh बैटरी, 8GB तक रैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन का डिस्प्ले भी 120Hz हाई रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।
Poco C85 भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में पेश किया गया है। इसे तीन कलर ऑप्शन- मिस्टिक पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और पावर ब्लैक में खरीदा जा सकता है। हमने इसके स्प्रिंग ग्रीन कलर के 4GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट को यूज किया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 11,899 रुपये है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 14,999 रुपये में आता है।

| Poco C85 5G | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.9 इंच, LCD, 120Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 5G |
| स्टोरेज | 8GB RAM + 128GB |
| बैटरी | 6000mAh, 33W |
| कैमरा | 50MP, 8MP |
| OS | HyperOS 2, Android 15 |
| कीमत | 11,999 रुपये से शुरू |
Poco C85 का डिजाइन और डिस्प्ले
पोको का यह बजट फोन डुअल टोन डिजाइन में आता है। इसके बैक में स्क्वॉयर साइज वाला कैमरा मॉड्यूल मिलता है। फोन के बैक पैनल में पॉलीकॉर्बोनेट यानी प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन के फ्रंट में ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के चारों ओर मोटे बेजल्स दिए गए हैं, नीचे का चिन अन्य तीनों बेजल के मुकाबले ज्यादा मोटा है।
फोन के नीचे की तरफ USB Type C चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक मिलेंगे। इस फोन में कंपनी ने 3.5mm वाला ऑडियो जैक भी दिया है, जो ऊपर की तरफ लगा है। वहीं, इस फोन की बाईं तरफ ऊपर में सिम कार्ड स्लॉट मिलता है। वहीं, दाईं तरफ वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। इस बजट फोन का वजन करीब 200 ग्राम है।

इसमें 6.9 इंच का HD+ रेजलूशन वाला बड़ा LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से फोन में LCD पैनल होने के बावजूद इसमें अच्छी कॉन्टेंट स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 660 निट्स तक की है। धूप और तेज रोशनी में इसके डिस्प्ले के कॉन्टेंट साफ नहीं दिखते हैं। वहीं, OTT पर वीडियो देखते समय आपको ठीक-ठाक एक्सपीरियंस मिलेगा।
हमने इस फोन पर स्टेंडर्ड रेजलूशन वाले बैटल रॉयल गेम खेलकर देखे। बजट फोन होने के बावजूद इस फोन के डिस्प्ले में गेम खेलते समय लैगिंग महसूस नहीं होती है। ओवरऑल फोन का डिजाइन आपको प्राइस रेंज के मुताबिक ठीक लगेगा। पोको के इस फोन का डिस्प्ले बेसिक यूज के लिए ठीक है।

Poco C85 की परफॉर्मेंस
पोको का यह मिड बजट स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 8GB तक रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन पर आप बेसिक कॉलिंग के साथ-साथ HD क्वालिटी के वीडियो कॉन्टेंट एक्सपीरियंस कर सकते हैं। मल्टी-टास्किंग के दौरान भी फोन का परफॉर्मेंस ठीक रहता है। हालांकि, हमने इसके 4GB रैम वाला वेरिएंट यूज किया है, जिसकी वजह से एक साथ ज्यादा ऐप्स ओपन होने पर यह कभी-कभी हैंग करता है।
यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है। शाओमी का यह ऑपरेटिंग सिस्टम कई पर्सनलाइज्ड फीचर्स के साथ आता है। ये फीचर्स आपको इस फोन में यूज करने के लिए मिलेंगे। हालांकि, इसमें कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स मिलते हैं, जो आपको निराश कर सकते हैं। हालांकि, आप इन प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स को फोन से डिलीट कर सकते हैं। इस फोन के साथ कंपनी 2 साल OS और 3 साल सिक्योरिटी अपडेट देने का ऑफर दे रही है। कंपनी ने इसमें लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ AI फीचर्स भी दिए हैं जो Google Gemini पर बेस्ड हैं।

पोको के इस फोन में 6000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसमें 10W रिवर्स चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलता है। इससे आप अपने TWS, स्मार्टवॉच आदि को भी चार्ज कर सकते हैं। पोको के इस फोन को आप एक बार फुल चार्ज करके पूरे दिन आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 80 से 85 मिनट का समय लगता है।
Poco C85 का कैमरा
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में एक और सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप के साथ एक LED फ्लैश लाइट भी दी गई है। फोन का कैमरा AI फीचर से लैस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलता है। फोन के कैमरे से आप दिन की रोशनी में ठीक-ठाक तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। वहीं, कम रोशनी में भी फोन के कैमरे से ली गई तस्वीर आपको अच्छी नहीं लगेगी।

हाई रेजलूशन वाली तस्वीर क्लिक करने के लिए आपको आपको कैमरा ऐप में जाकर 50MP वाला मोड सेट करना होगा। स्टैंडर्ड मोड में यह 12.5MP वाले सेंसर से फोटो क्लिक करेगा। फोन से कम रोशनी में तस्वीर लेने के लिए नाइट मोड का भी सपोर्ट मिलता है। हालांकि, कम रोशनी में ली गई तस्वीर ज्यादा जूम करने पर पिक्सलेट होती है।
मेन कैमरा से ली गई तस्वीर की क्वालिटी आपको ठीक लगेगी। इसे आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के लिए यूज कर सकते हैं। आप इस फोन से बेसिक के साथ-साथ हाई क्वालिटी तस्वीरें भी क्लिक कर सकते हैं। QR कोड स्कैन करके आप ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट भी कर सकते हैं। सेल्फी कैमरे से ली गई तस्वीर भी ठीक लगेगी।

Poco C85 क्यों खरीदें?
- पोको का यह फोन कम कीमत में 5G सपोर्ट ऑफर करता है।
- बजट प्राइसिंग के लिहाज से इस फोन की परफॉर्मेंस ठीक है
- फोन की बैटरी जबरदस्त है और दिन भर आराम से लास्ट करती है।
Poco C85 क्यों नहीं खरीदें?
- यह फोन पुराने Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।
- इसके अलावा फोन में कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स हैं, जिन्हें आप अपनी सहूलियत के हिसाब से डिलीट कर सकते हैं।
- फोन का वजन काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से सिंगल हैंड यूज करने में दिक्कत आती है।
यह भी पढ़ें - Airtel का लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, साल भर रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म