1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. Poco M8 5G Review: कम बजट में प्रीमियम लुक, फ्लैगशिप फोन जैसे डिस्प्ले और सॉलिड बैटरी वाले फोन के दावे पर जानें हमारा रिव्यू

Poco M8 5G Review: कम बजट में प्रीमियम लुक, फ्लैगशिप फोन जैसे डिस्प्ले और सॉलिड बैटरी वाले फोन के दावे पर जानें हमारा रिव्यू

 Published : Feb 19, 2026 04:18 pm IST,  Updated : Feb 19, 2026 04:18 pm IST

20,000 रुपये से कम के बजट में पोको एम8 5जी एक स्टाइलिश ऑप्शन बनकर उभरा है तो इस फोन पर हमारी क्या राय और वर्डिक्ट है-इसे यहां जान सकते हैं।

पोको एम8 5जी- India TV Hindi
पोको एम8 5जी Image Source : INDIA TV

Poco M8 5G Review: 20,000 रुपये से कम कीमत वाले बजट फोन में अक्सर आपको या तो एक साधारण डिजाइन से समझौता करना पड़ता है, या ऐवरेज दर्जे के परफॉर्मेंस से या फिर कुछ साल पुराने जमाने के डिस्प्ले से संतोष करना पड़ता है। Poco M8 5G (पोको एम8 5जी) इस सालों से चली आ रही सोच को तोड़ते हुए एक संतुलित नजरिया दिखाता है। इसकी निर्माता कंपनी का दावा है कि ये फोन अपने बजट सेगमेंट में जरूरत से ज्यादा प्रीमियम दिखता है, फ्लैगशिप फोन जैसा डिस्प्ले देता है और डेली यूज के इस्तेमाल में बिना किसी खामी के बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इस लिहाज से 20,000 रुपये से कम के बजट में पोको एम8 5जी एक स्टाइलिश ऑप्शन बनकर उभरा है। यहां इस फोन का एक डिटेल रिव्यू और इसके मुख्य पहलू दिए गए हैं। तो जानिए हमारे रिव्यू में Poco M8 5G को क्या वर्डिक्ट मिलता है- 

Poco M8 5G
Image Source : INDIA TVपोको एम8 5जी

डिजाइन और डिस्प्ले

डिजाइन के मामले में यह फोन काफी स्लिम है 7.35mm की मोटाई होने के साथ इसकी खासियत है कि ये वजन में हल्का (कुल178 ग्राम का) है। इसकी बैक प्लास्टिक की है, लेकिन हाथ में यह काफी प्रीमियम महसूस होता है। पोको अपनी पहचान बनाए रखते हुए बैक पैनल पर डुअल-टोन फिनिश का उपयोग कर रहा है। इसमें कैमरा मॉड्यूल के आसपास एक बड़ा काला ग्लॉसी बार देखने को मिलता है, जो फोन के ऊपरी हिस्से को कवर करता है। इसका पिछला हिस्सा और फ्रेम दोनों प्लास्टिक के हैं, लेकिन फिनिशिंग बढ़िया है। इस पर उंगलियों के निशान आसानी से नहीं पड़ते और डेली यूज में यह सस्ता नहीं लगता। 

Poco M8 5G
Image Source : INDIA TVपोको एम8 5जी

डिस्प्ले को देखें तो इसमें 6.77-इंच की 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन है। 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ इसका डिस्प्ले इस बजट में सबसे बेहतरीन है। इसकी स्क्रॉलिंग ईजी है, एनिमेशन साफ-सुथरे हैं और व्यूइंग एंगल भी बढ़िया हैं। जो लोग बहुत सारा कंटेंट देखते हैं, उनके लिए इस कीमत पर मिलने वाले बेहतरीन डिस्प्ले में से एक है। ब्लैक कलर गहरा है और कॉन्ट्रास्ट शानदार है। हालांकि इसमें HDR का सपोर्ट नहीं है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट है। इसका इंटरफेस काफी स्मूथ है और यह डेली यूज के कामों जैसे सोशल मीडिया, ब्राउजिंग के लिए बहुत स्मूथ है, लेकिन यह कोई गेमिंग फोन नहीं है। Poco M8 रोजमर्रा के नॉरमल यूज में भरोसेमंद प्रदर्शन करता है। ब्राउजिंग, सोशल मीडिया, स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग सभी सुचारू रूप से चलते हैं। इसमें कोई रुकावट या धीमापन नहीं है जिसकी वजह से फोन सस्ता या कमजोर लगे। हालांकि पोको एम8 को परफॉर्मेंस-हैवी गेमिंग फोन के रूप में नहीं बनाया गया है। इसे स्टेबल और कन्सिस्टेंट एक्सपीरीएंस देने के लिए बनाया गया है।

सॉफ्टवेयर को देखें तो यह HyperOS 2.0 (Android 15) पर चलता है। कंपनी ने 4 साल के OS अपडेट्स का वादा किया है और छह साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है जो इस फोन के साथ आने वाले बड़े प्लस पॉइंट में से एक माना जा सकता है। 

Poco M8 5G
Image Source : INDIA TVपोको एम8 5जी

Xiaomi के सॉफ्टवेयर में समय के साथ सुधार हुआ है, और रोजाना के काम में नेविगेशन अभी भी फास्ट है। हालांकि Android 16 अब कई फोन में पहले से ही अवेलेबल है तो ऐसे में एक साल पुराने सॉफ्टवेयर के साथ नया फोन लॉन्च करना हैरान करता है और इसके निगेटिव पॉइंट्स में गिना जा सकता है।

हालांकि फोन में काफी Bloatware (फालतू ऐप्स) पहले से इंस्टॉल आते हैं और विज्ञापन भी देखने को मिल सकते हैं। वैसे तो अधिकांश ऐसी ऐप्स को अनइंस्टॉल किया जा सकता है, लेकिन फिर भी ये यूजर्स को बोझिल लग सकता है।

कैमरा

रियर कैमरा के तौर पर 50MP का मुख्य सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है जिसके दम पर दिन की रोशनी में तस्वीरें अच्छी आती हैं, लेकिन रात के समय या कम रोशनी में कैमरा संतुष्ट करने में स्ट्रगल करता दिखाई देता है। सेल्फी के लिहाज से देखें तो 20MP का फ्रंट कैमरा कैजुअल सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए बढ़िया है।

हालांकि इसमें अल्ट्रावाइड लेंस नहीं है, जो आज के समय में बहुत जरूरी माना जाता है। इसके अलावा OIS की कमी की वजह से वीडियो थोड़े हिलते हुए बन सकते हैं जो कि आजकल के समय में बड़ी कमी के तौर पर देखे जा सकते हैं। 

Poco M8 5G
Image Source : INDIA TVपोको एम8 5जी

Poco M8 Pro का मुख्य कैमरा दिन और रात दोनों समय अपने जूम लेवल पर अच्छा प्रदर्शन करता है, और स्टेबिलाइजेशन भी ठीक-ठाक है। लेकिन बस इतना ही क्योंकि अल्ट्रावाइड जूम वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए लगभग सतही तौर पर है या दूसरे शब्दों में कहें तो बेहद साधारण है। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमताएं काफी साधारण हैं, इसमें HDR रिकॉर्डिंग नहीं है और 4K रेजॉल्यूशन सिर्फ मुख्य रियर कैमरे में ही अवेलेबल है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी: फोन में 5520mAh की बड़ी बैटरी है जो साधारण यूज में आसानी से 1.5 दिन तक चल जाती है। इसकी चार्जिंग की बात करें तो बॉक्स में 45W का फास्ट चार्जर मिलता है, जो फोन को 1 घंटे में पूरा चार्ज कर देता है। हमने इसे 1 घंटे में 0 से 100 परसेंट तक पूरा चार्ज करके देखा है और सामान्य यूज के तौर पर फोन फुल चार्ज में डेढ़ दिन आराम से रन करता है। 

Poco M8 5G
Image Source : INDIA TVपोको एम8 5जी

कीमत और कलर्स

भारत में इसकी शुरुआती कीमत 21,999 रुपये से लेकर 24,999 रुपये के बीच रखी गई थी। भारत में जनवरी 2026 में लॉन्च हुआ यह फोन अब अमेजन और फ्लिपकार्ट पर और भी सस्ती कीमत पर मिल रहा है। इसे कार्बन ब्लैक, ग्लेशियल ब्लू और फ्रॉस्ट सिलवर कलर में खरीदा जा सकता है। 

Poco M8 5G
Image Source : INDIA TVपोको एम8 5जी

6GB RAM + 128GB - 21,999 रुपये

(ये वाला फोन फ्रॉस्ट सिल्वर कलर ऑप्शन में इस समय अमेजन पर 16985 रुपये में खरीद सकते हैं।)

8GB RAM + 128GB - 22,999 रुपये
(ये वाला फोन फ्रॉस्ट सिल्वर कलर ऑप्शन में इस समय अमेजन पर 17979 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं कार्बन ब्लैक वेरिएंट 17,890 रुपये में खरीद सकते हैं।)

8GB RAM + 256GB - 24,999 रुपये
ये वाला फोन कार्बन ब्लैक, ग्लेशियल ब्लू और फ्रॉस्ट सिलवर कलर ऑप्शन में इस समय फ्लिपकार्ट पर 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।)

क्या है Poco M8 5G को लेकर हमारी राय

20,000 रुपये से कम कीमत में Poco M8 एक अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आया है। अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो दिखने में आकर्षक हो, हाथ में प्रीमियम लगे, शानदार AMOLED डिस्प्ले दे, दमदार बैटरी लाइफ दे और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिले, तो यह इस सेगमेंट के बेहतरीन ऑप्शन्स में से एक है।

हालांकि यह हार्डकोर गेमर्स या कैमरा-सेंट्रिक कस्टमर्स के लिए नहीं है। गेमिंग स्टेबल तो है लेकिन लिमिटेड है और कैमरा सिस्टम ऐवरेज है, असाधारण नहीं। हालांकि एक संतुलित रोजमर्रा के स्मार्टफोन के तौर पर Poco M8 उन सभी मामलों में बेहतर लगता है जो सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। 

आपको खरीदना चाहिए या नहीं?

अगर आप एक खूबसूरत और स्लिम फोन चाहते हैं जिसमें कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले आता हो और जिसमें बड़ी बैटरी और लंबे समय तक अपडेट मिलते रहें तो ये फोन आपके लिए ही है।

किसे नहीं खरीदना चाहिए?

जो यूजर्स हार्डकोर गेमिंग करना चाहते हैं और जिन्हें बेहतरीन कैमरा/वाइड-एंगल चाहिए, उन्हें ये फोन कुछ निराश कर सकता है। जो बहुत ज्यादा फालतू ऐप्स (Bloatware) नहीं चाहते, उनके लिए ये भी फोन कुछ निराश करने वाला साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें

AI Impact Summit: जैसे पहुंचाया सस्ता डेटा, वैसे ही सस्ता AI मुहैया कराएगा जियो, मुकेश अंबानी ने किए बड़े ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक