1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. Samsung Galaxy A57 vs Galaxy A37: सैमसंग के एक जैसे दिखने वाले दोनों फोन में क्या है अंतर? जानें किसे खरीदना होगा फायदेमंद

Samsung Galaxy A57 vs Galaxy A37: सैमसंग के एक जैसे दिखने वाले दोनों फोन में क्या है अंतर? जानें किसे खरीदना होगा फायदेमंद

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 26, 2026 07:15 am IST,  Updated : Mar 26, 2026 07:15 am IST

Samsung Galaxy A57 vs Galaxy A37: सैमसंग के ये दोनों फोन देखने में एक जैसे हैं, लेकिन इनमें काफी अंतर है। इसकी वजह से फोन की कीमत में 10,000 रुपये तक का डिफरेंस है। आइए, जानते हैं किसे खरीदना फायदेमंद होगा?

सैमसंग गैलेक्सी ए57...- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी ए57 बनाम गैलेक्सी ए37 Image Source : SAMSUNG INDIA

Samsung ने Galaxy A57 और Galaxy A37 को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में उतार दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के ये दोनों फोन पिछले साल आए Galaxy A56 और Galaxy A36 का अपग्रेड हैं। फोन के डिजाइन और फीचर्स में पिछले मॉडल के मुकाबले कुछ अपग्रेड्स किए गए हैं। नए लॉन्च हुए ये दोनों फोन देखने में एक जैसे ही लगते हैं। हालांकि, फोन की कीमत में 10,000 रुपये तक का अंतर है। आइए, जानते हैं इन दोनों फोन में क्या अंतर है?

Samsung Galaxy A57 vs Galaxy A37 की कीमत

सैमसंग के ये दोनों फोन 8GB/12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आते हैं। Samsung Galaxy A37 के शुरुआती 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। वहीं, 8GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है। इसका टॉप 12GB RAM + 512GB वाला वेरिएंट 52,999 रुपये में आता है।

Galaxy A57 के शुरुआती 8GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये है। वहीं, इसका 12GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट 62,499 रुपये है। यह फोन Lavender, Charcoal और Graygreen कलर वेरिएंट में आता है। वहीं, Galaxy A37 को Navy, Icyblue और Lilac कलर में आता है।

Samsung Galaxy A57 vs Galaxy A37
Image Source : SAMSUNG INDIAसैमसंग गैलेक्सी ए57 बनाम गैलेक्सी ए37

Samsung Galaxy A57 vs Galaxy A37: डिस्प्ले

सैमसंग के ये दोनों फोन 6.7 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आते हैं। इन दोनों फोन के डिस्प्ले विजन बूस्टर के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। फोन की पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स तक की है, जिसमें कॉर्निंग गोरिल्ला विकटस प्लस का प्रोटेक्शन मिलता है। इनमें सेंटर अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन मिलता है। साथ ही, ये इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करते हैं। Galaxy A57 में Super AMOLED+ पैनल यूज किया गया है। वहीं, Galaxy A37 में Super AMOLED पैनल दिया गया है।

Samsung Galaxy A57 vs Galaxy A37: परफॉर्मेंस

गैलेक्सी A57 में Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, Galaxy A37 में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों फोन में 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। Galaxy A57 में कंपनी ने बेहतर प्रोसेसर यूज किया है।

इन दोनों फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 45W USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। ये दोनों फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 मिलता है। साथ ही, फोन में Galaxy AI दिया गया है।

Samsung Galaxy A57 vs Galaxy A37
Image Source : SAMSUNG INDIAसैमसंग गैलेक्सी ए57 बनाम गैलेक्सी ए37

Samsung Galaxy A57 vs Galaxy A37: कैमरा

सैमसंग के ये दोनों फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। Galaxy A57 में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं, Galaxy A37 में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। इन दोनों फोन में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

किसे खरीदना होगा फायदेमंद?

अगर, आपका बजट ठीक-ठाक है और सैमसंग के अच्छे फीचर्स वाला फोन खरीदना चाह रहे हैं, तो आप Galaxy A57 खरीद सकते हैं। फोन की कीमत के मुताबिक, इसमें बेहतर फीचर्स दिए गए हैं। फोन में बेहतर कैमरा, डिस्प्ले और प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, आप मिड बजट प्राइस रेंज में कोई फोन खरीदना चाहते हैं तो Galaxy A37 के साथ जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S24 की कीमत धड़ाम, Amazon पर फिर हुआ बड़ा Price Cut

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक