1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S24 की कीमत धड़ाम, Amazon पर फिर हुआ बड़ा Price Cut

Samsung Galaxy S24 की कीमत धड़ाम, Amazon पर फिर हुआ बड़ा Price Cut

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 25, 2026 02:14 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 02:14 pm IST

Samsung Galaxy S24 को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से लगभग आधी कीमत में घर ला सकते हैं।

Samsung Galaxy S24, Galaxy S24 Price cut- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस24 Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy S24 को काफी सस्ते में खरीदने का मौका है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से लगभग आधी कीमत में मिल रहा है। यह फोन 2024 में लॉन्च हुआ था। फोन की कीमत में 35 हजार रुपये तक की कटौती हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर सैमसंग का यह फोन बड़े डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ मिल रहा है।

फिर हुआ बड़ा प्राइस कट

सैमसंग का यह फोन 43,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। सैमसंग का यह फोन 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। इसके अलावा फोन का 8GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट 49,299 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसे 79,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। अमेजन पर फोन की खरीद पर 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद यह फोन 41,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।

Samsung Galaxy S24 के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.2 इंच के 2x डायनैमिक आईलैंड वाले डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में पंच-होल डिजाइन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Samsung Galaxy S24 फीचर्स
डिस्प्ले 6.2 इंच, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 4000mAh, 25W
कैमरा 50MP + 12MP + 5MP, 12MP
OS Android 14

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके बाद 12MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy S24 में 4000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। कंपनी फोन में 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें - BSNL लाया एक और सस्ता प्लान, 400 रुपये से कम में लें सुपरफास्ट इंटरनेट का मजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक