BSNL ने यूजर्स के लिए नया Spark Plan लॉन्च किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के इस प्लान में यूजर्स को 400 रुपये से कम में सुपरफास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी ऑफर की जा रही है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह ऑफर 1 साल के लिए है। BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इसकी घोषणा की है। इसमें यूजर्स को सुपफास्ट इंटरनेट के साथ-साथ फ्री वॉइस कॉलिंग का भी लाभ मिलेगा।
BSNL का नया प्लान
BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से Spark Plan की घोषणा की है। यह प्लान 399 रुपये महीने में आता है, जिसमें यूजर्स को 50Mbps की स्पीड से इंटरनेट ऑफर किया जा रहा है। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्लान में यूजर्स को कुल 3,300GB डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान में यूजर्स को फ्री वॉइस कॉलिंग का भी बेनिफिट मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को 12 महीने तक 399 रुपये महीने चार्ज किया जाएगा। वहीं, 13वें महीने से यूजर्स को 499 रुपये महीने में मिलेगा। इस ब्रॉडबैंड प्लान को देश के सभी टेलीकॉम सर्किल में लिया जा सकता है। यूजर्स BSNL के Self Care ऐप और वेबसाइट के जरिए इस प्लान को खरीद सकते हैं।
BiTV प्रीमियम
इसके अलावा BSNL ने BiTV प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी उतारा है, जिसमें यूजर्स को 450 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 25 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। BiTV का यह प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान 151 रुपये महीने में आता है। इसके अलावा कंपनी कई और सस्ते प्लान मार्केट में उतारे हैं, जिसमें यूजर्स को अच्छे बेनिफिट्स मिलते हैं।
BSNL से जुड़ी अन्य खबरों की बात करें तो कंपनी ने CNAP की टेस्टिंग शुरू कर दी है। प्राइवेट टेलीकॉम की तरह ही अब BSNL यूजर्स को भी अनजान नंबर से आने वाले कॉल्स में यूजर का नाम दिखाई देगा। बीएसएनएल अपनी इस सर्विस को फिलहाल कुछ टेलीकॉम सर्किल में टेस्ट कर रहा है, जिसे आने वाले तीन से चार महीनों में पूरे भारत में रोल आउट किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Facebook, Instagram, गेमिंग ऐप चलाने के लिए KYC अनिवार्य? नया नियम ला सकती है सरकार