1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. आपकी आवाज़ पर चलते हैं ये 3 AC, जानिए गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा से लैस एयर कंडीशनर की कीमतें

आपकी आवाज़ पर चलते हैं ये 3 AC, जानिए गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा से लैस एयर कंडीशनर की कीमतें

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 06, 2023 09:22 pm IST,  Updated : Apr 06, 2023 09:22 pm IST

एसी को अब केबल रिमोट ही नहीं बल्कि स्मार्टफोन के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं। WiFi से लैस गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा इनेबल्ड 3 बेस्ट स्मार्ट एसी मार्केट में उपलब्ध है। इसे वॉइस कमांड देकर भी कंट्रोल किया जा सकता है। यहां जाने इन तीनों स्मार्ट एसी की कीमत और फीचर्स।

WiFi Google Assistant and Alexa Enabled Smart AC- India TV Hindi
वाईफाई गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा इनेबल्ड स्मार्ट एसी Image Source : CANVA

Best Wi-Fi enabled smart AC: स्मार्ट पंखा और एलईडी बल्ब के बाद अब मार्केट में WiFi गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा इनेबल्ड स्मार्ट ऐसी उपलब्ध है। इसे केवल रिमोट ही नहीं बल्कि स्मार्टफोन के जरिए भी कंट्रोल करना बेहद आसान है। लेकिन इसके लिए स्मार्टफोन में IR ब्लास्टर फीचर होना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ आप इन WiFi से लैस गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा इनेबल्ड स्मार्ट एसी को वॉइस कमांड देख कर भी चालू और बंद कर सकते हैं। यहां जानें WiFi गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा इनेबल्ड फीचर्स से लैस 3 एसी की कीमत और फीचर्स।

1. WiFi गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा इनेबल्ड 1.5 टन एसी

WiFi गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा इनेबल्ड फीचर्स 1.5 टन एसी में देखने को मिलते हैं। Wifi से लैस LG PS-Q19SWZF की कीमत 49,999 रुपये फ्लिपकार्ट पर है। वहीं दूसरी तरफ आप इसे अमेजन से 49% डिस्काउंट के साथ मात्र 45,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस एसी की कैपेसिटी 1465 वाट है। इसके अलावा इस WiFi से लैस एसी में 6 इन 1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड्स मिलते हैं। इस एसी को एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट दोनों से कंट्रोल करना आसान है।

2. WiFi गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा इनेबल्ड Panasonic CS/CU -NU18XKYWA एसी

WiFi गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा इनेबल्ड Panasonic CS/CU -NU18XKYWA एसी है। इस एलेक्सा इनेबल्ड एसी की कीमत 36,250 रुपये फ्लिपकार्ट पर 34% डिस्काउंट के साथ है। इस 1.5 टन स्मार्ट एसी को 3 स्टार BEE रेटिंग मिले हैं। इसे मैनुअल स्टार्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। ऑटो स्टार्ट फीचर होने की वजह से टेंपरेचर में बदलाव होने के कारण यह ऑटो स्टार्ट हो जाते हैं। इसके अलावा आप WiFi गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा इनेबल्ड एसी को स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं।

3. WiFi गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा इनेबल्ड Samsung AR18BYNZBWK स्मार्ट एसी

सैमसंग कंपनी की भी WiFi गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा इनेबल्ड Samsung AR18BYNZBWK स्मार्ट एसी है। इस एलेक्सा इनेबल्ड एसी की कीमत 45990 रुपये ऑनलाइन फ्लिपकार्ट पर है। WiFi फीचर से लैस इस स्मार्ट एसी में 5 वेरिएबल कूलिंग मोड्स मिलते हैं। इसकी कैपेसिटी 1380 वाट की है। फ्लिपकार्ट पर 32%  डिस्काउंट के अलावा 5110 रुपये हर महीने EMI देकर भी इसे खरीद सकते हैं। Samsung AR18BYNZBWK स्मार्ट एसी को WiFi के जरिए वॉइस असिस्टेंट से कंट्रोल करना आसान है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक