1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. Vivo V27 Pro VS Oppo Reno 8T: कम कीमत में आपके लिए कौन सा मोबाइल है बेस्ट

Vivo V27 Pro VS Oppo Reno 8T: कम कीमत में आपके लिए कौन सा मोबाइल है बेस्ट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 13, 2023 10:17 pm IST,  Updated : Apr 13, 2023 10:18 pm IST

मिड रेंज सेगमेंट में ओप्पो और वीवो कंपनी की ओर से कई प्रीमियम स्मार्टफोन से उपलब्ध हैं। इनमें Vivo V27 Pro VS Oppo Reno 8T शामिल है। इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं तो दिनों की कीमत और फीचर्स जरूर जानें।

Vivo V27 Pro VS Oppo Reno 8T price and features- India TV Hindi
वीवो वी27 प्रो और ओप्पो रेनो 8टी स्मार्टफोन में अंतर Image Source : OPPO AND VIVO

Vivo V27 Pro VS Oppo Reno 8T: बजट सेगमेंट के बाद लोग मिड रेंज की स्मार्टफोन खूब पसंद कर रहे हैं। ओप्पो और वीवो के अलावा भी कई मशहूर कंपनियां इस रेंज में स्मार्टफोंस लॉन्च कर चुकी है। Vivo V27 Pro VS Oppo Reno 8T की लॉन्चिंग के बाद से ही लोग इसे खरीद रहे हैं। अगर आप भी मिड रेंज में Vivo V27 Pro और Oppo Reno 8T में से किसी एक को खरीदने वाले हैं तो इन दोनों के बारे में जरूर जानें।  रील और वीडियो क्रिएटर्स के लिए Vivo V27 Pro खास है तो वहीं दूसरी तरफ गेमर्स के लिए Oppo Reno 8T स्मार्टफोन। यहां जानें Vivo V27 Pro VS Oppo Reno 8T दोनों की कीमत फीचर्स और अंतर। 

Vivo V27 Pro VS Oppo Reno 8T की कीमत  

मिड रेंड सेगमेंट Vivo V27 Pro VS Oppo Reno 8T स्मार्टफोन शामिल है। Vivo V27 Pro मैजिक ब्लू और नोबल ब्लैक कलर के अलावा 2 स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध है। ऑनलाइन फ्लिपकार्ट पर Vivo V27 Pro की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। Oppo Reno 8T सनराइज गोल्ड, मिडनाइट ब्लैक और केवल एक स्टोरेज मॉडल के साथ उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर 23% डिस्काउंट के साथ Oppo Reno 8T की कीमत 29,999 रुपये है।

Vivo V27 Pro VS Oppo Reno 8T के फीचर 

किसी भी स्मार्टफोन को खरीदते समय इसमें आधुनिक फीचर्स एक्सपेक्ट करते हैं। Vivo V27 Pro VS Oppo Reno 8T features के मामले में काफी दमदार है। Oppo Reno 8T में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 695 ऑक्टा कोर 2.2 GHz प्रोसेसर है। इसके डिस्प्ले की साइज 6.7 इंच और एचडी 3D फ्लैक्सिबल OLED डिस्पले है। Oppo Reno 8T में 32MP फ्रंट और 108MP, 2MP, 2MP ट्रिपल रियर कैमरा है। Vivo V27 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर है। डिस्प्ले की साइज 6.7 इंच एमोलेड और 50MP सेल्फी कैमरा है।

Vivo V27 Pro VS Oppo Reno 8T बैटरी और RAM

Vivo V27 Pro VS Oppo Reno 8T स्मार्टफोन को खरीदते समय बैटरी और रैम जरूर चेक करें। Vivo V27 Pro में 8GB, 12GB RAM और 128GB ,256GB इंटरनल स्टोरेज है। Oppo Reno 8T में 8GB रैम 128GB इंटरनल मेमोरी है। वहीं अगर बैटरी पैक की बात करें तो Vivo V27 Pro में 4600 mAh और 4800 mAh की बैटरी दी गई है। लुक और डिजाइन के मामले में भी दोनों बेहद शानदार है। आप अपनी पसंद के अनुसार Vivo V27 Pro VS Oppo Reno 8T में से किसी एक को खरीद सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक