1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. गूगल ने अपने प्ले स्टोर्स से 11 मोबाइल ऐप्स को हटाया

गूगल ने अपने प्ले स्टोर्स से 11 मोबाइल ऐप्स को हटाया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2020 04:36 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 04:39 pm IST

गूगल ने अपने प्ले स्टोर्स से 11 मोबाइल ऐप्स को हटा दिया है। ये सभी ऐप्स नामी मैलवेयर Joker (जोकर मैलवेयर) से इनफेक्टेड थे और गूगल इन्हें साल 2017 से ट्रैक कर रही थी।

Google removed 11 mobile apps from its play stores- India TV Hindi
Google removed 11 mobile apps from its play stores Image Source : GOOGLE PLAYSTORE

नई दिल्ली: गूगल ने अपने प्ले स्टोर्स से 11 मोबाइल ऐप्स को हटा दिया है। ये सभी ऐप्स नामी मैलवेयर Joker (जोकर मैलवेयर) से इनफेक्टेड थे और गूगल इन्हें साल 2017 से ट्रैक कर रही थी। चेक प्वाइंट के शोधकर्ताओम के मुताबिक, जोकर मैलवेयर इन ऐप्स में एक नए रूप में मौजूद था। हैकर्स इन ऐप्स के जरिए यूजर्स की बिना अनुमति के ही उन्हें प्रीमियम सर्विसेज के लिए सब्सक्राइब करा देते हैं।

चेक प्वाइंट रिसर्च में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि कुछ ऐप्‍लीकेशन ऐसे हैं जो Joker Malware से इंफेक्‍टेड थे। जोकर का यह अपडेटेड संस्करण डिवाइस में अतिरिक्त मैलवेयर डाउनलोड करने में सक्षम था,  जो कि यूजर की जानकारी या सहमति के बिना प्रीमियम सेवाओं को सब्‍सक्राइव कर देता है। 

शोध में कहा गया है कि जोकर एंड्रॉइड के लिए एक प्रकार का मैलवेयर रहा है जिसने कई बार गूगल के आधिकारिक एप्लिकेशन मार्केट पर आक्रमण किया है। यह कोड में छोटे बदलावों का नतीजा है, जिसके कारण यह प्ले स्टोर की सुरक्षा और वीटिंग बैरियर को पास कर आगे निकल पाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक