1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. यह कार नहीं बल्कि 4 पहियों वाली एक साइकिल है, देखें वीडियो

यह कार नहीं बल्कि 4 पहियों वाली एक साइकिल है, देखें वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 04, 2018 03:44 pm IST,  Updated : Jun 04, 2018 03:44 pm IST

क्या आपने कभी चार पहियों वाली ऐसी साइकिल की कल्पना की है जो दिखने में बिल्कुल कार जैसी हो?...

PodRide is the 4wheel ebike that looks like a car | http://mypodride.com/- India TV Hindi
PodRide is the 4wheel ebike that looks like a car | http://mypodride.com/

नई दिल्ली: क्या आपने कभी चार पहियों वाली ऐसी साइकिल की कल्पना की है जो दिखने में बिल्कुल कार जैसी हो? ऐसी साइकिल हो तो कितना अच्छा हो। आप किसी भी तरह के मौसम में बाहर निकल सकते हैं, और खुद के साथ-साथ अपने सामान को भी गर्मी, सर्दी और बरसात से बचा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसी साइकिल बनाई जा चुकी है, और इसे नाम दिया गया है 'PodRide' का। आप इस साइकिल को किसी भी मौसम में इत्मीनान से लेकर निकल सकते हैं।

इस कारनुमा साइकिल में सामान रखने के लिए भी अच्छी खासी जगह दी गई है। इसके निर्माता ने इसमें एक बच्चे के बैठने की जगह की भी व्यवस्था की है और अभी इसकी टेस्टिंग की जा रही है। 70 किलोग्राम वजनी इस साइकिल की लंबाई 196 सेंटीमीटर, चौड़ाई 75 सेंटीमीटर और ऊंचाई 144 सेंटीमीटर है, जबकि इसकी सीट 50 सेंटीमीटर ऊंची है। इस साइकिल में 250W का मिड-ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर भी लगाया गया है जो साइकिल के 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक पहुंचते ही बंद हो जाता है। इसके बाद साइकिल सवार चाहे तो पैडल मारकल और भी ज्यादा गति हासिल कर सकता है, लेकिन बगैर मोटर के।


इस मोटर को एक बार चार्ज करने पर यह आराम से 60 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। हालांकि इसके निर्माता का कहना है कि मोटर की क्षमता बढ़ाने पर भी काम किया जा रहा है। इस साइकिल में इन सब चीजों के अलावा LED हेडलैम्प, इंडिकेटर और ब्रेक लाइट की भी सुविधा दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक