1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 6,999 रुपये की कीमत वाले इस Videocon स्मार्टफोन में है 13MP कैमरा

6,999 रुपये की कीमत वाले इस Videocon स्मार्टफोन में है 13MP कैमरा

 Written By: Vineet Kumar Singh @VickyOnX
 Published : Aug 21, 2017 06:59 pm IST,  Updated : Aug 21, 2017 06:59 pm IST

भारतीय कंपनी Videocon ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Videocon Metal Pro 2 नाम के इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 6,999 रुपये तय की है।

Videocon Metal Pro 2- India TV Hindi
Videocon Metal Pro 2

नई दिल्ली: भारतीय कंपनी Videocon ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Videocon Metal Pro 2 नाम के इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 6,999 रुपये तय की है। इस फोन को खरीदने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि यह बिक्री के लिए अगस्त के आखिर तक ही उपलब्ध हो पाएगा। Videocon Metal Pro 2 100 दिन की रीप्लेसमेंट पॉलिसी के साथ आता है। रियर में मेटल बॉडी के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। 

वीडियोकॉन मेटल प्रो 2 में 720X1280 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन वाला 5-इंच HD डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज क्वॉड-कोर मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर है। Videocon Metal Pro 2 में 2GB RAM के साथ 16GB की इंटरनल मेमरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस बजट स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स भी अच्छे-खासे हैं। फोन का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ आता है और 13MP का है। जहां तक सेल्फी कैमरे का सवाल है, तो यह थोड़ा हल्का है। फिर भी 3.2 मेगापिक्सल के इस कैमरे से ठीक-ठाक सेल्फी की उम्मीद की जा सकती है।

यह एक हाइब्रिड ड्यूल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर रन करता है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, GPS/ A-GPS, ब्लूटूथ v4.0, FM radio और Micro-USB मौजूद हैं। इसके अलावा वीडियोकॉन के इस स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे फीचर्स मौजूद हैं। Videocon Metal Pro 2 की बैटरी 2,000 mAh की है और इसका डाइमेंशन 145.2X72.6X8.4mm है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक