Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 200MP कैमरा वाले Samsung Galaxy S23 Ultra पर गर्दा ऑफर, आधी कीमत में घर लाने का मौका

200MP कैमरा वाले Samsung Galaxy S23 Ultra पर गर्दा ऑफर, आधी कीमत में घर लाने का मौका

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : May 23, 2025 06:00 am IST, Updated : May 23, 2025 06:19 am IST

Samsung Galaxy S23 Ultra की कीमत एक बार फिर से कम हो गई है। सैमसंग का 200MP कैमरे वाला यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से लगभग आधी कीमत में मिल रहा है।

Samsung Galaxy S23 Ultra- India TV Hindi
Image Source : FILE सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा ऑफर

Samsung Galaxy S23 Ultra की कीमत एक बार फिर से कम हो गई है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन अपनी लॉन्च प्राइस से लगभग आधी कीमत में मिल रहा है। इस फोन में 200MP कैमरा समेत AI फीचर्स दिए गए हैं। Galaxy S25 Ultra के लॉन्च के बाद से सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन Flipkart पर Sold Out है। हालांकि, Amazon पर यह फोन काफी सस्ता हो गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।

Amazon पर ऑफर

ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर इसका 12GB रैम + 512GB वाला वेरिएंट 86,960 रुपये में लिस्ट किया है। इस फोन को 1,61,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। 46% प्राइस कट के बाद यह फोन अभी काफी सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 2608 रुपये का कैशबैक डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन की खरीद पर कुल मिलाकर 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Samsung Galaxy S23 Ultra के फीचर्स

सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन 6.81 इंच के 2X डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा फोन में LTPO यानी 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का भी सपोर्ट मिलेगा। सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 12GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलेगा।

इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा।  यह फोन Android 13 पर बेस्ड OneUI 5 पर काम करता है, जिसे लेटेस्ट OS के साथ अपग्रेड किया जा सकता है।। इस स्मार्टफोन में S-Pen  का सपोर्ट दिया गया है।

Galaxy S23 Ultra के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 10MP, 12MP और 10MP के तीन और कैमरे दिए गए हैं। फोन का प्राइमरी कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन को सपोर्ट करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें -

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement