1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung और Xiaomi के बाद OnePlus भी ला रहा Ultra फोन

Samsung और Xiaomi के बाद OnePlus भी ला रहा Ultra फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 11, 2026 05:27 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 05:27 pm IST

Samsung और Xiaomi के बाद OnePlus भी अपना अल्ट्रा फोन लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी का यह फोन जल्द ही पेश किया जा सकता है। कंपनी ने इस फोन को आधिकारिक तौर पर टीज किया है।

OnePlus Ace 6 Ultra- India TV Hindi
वनप्लस का अल्ट्रा फोन Image Source : ONEPLUS

OnePlus भी अपना Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी ने अपने इस प्रीमियम फ्लैगशिप फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। इससे पहले Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स अपने प्रीमयम अल्ट्रा फोन मार्केट में उतार चुके हैं। वहीं, Apple का पहला फोल्डेबल फोन भी iPhone Ultra के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इस रेस में अब वनप्लस का नाम भी जुड़ गया है।

वनप्लस का अल्ट्रा फोन

OnePlus China के प्रेसिडेंट Li Jie Louis ने अपने अपकमिंग अल्ट्रा फोन को आधिकारिक तौर पर टीज किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर 'OnePlus Ace' सीरीज में आने वाले इस फोन को टीज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन OnePlus Ace 6 Ultra के नाम से पेश किया जा सकता है। हाल ही में इस प्रीमियम फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है।

मिलेंगे ये फीचर्स!

चीन के MIIT सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर इस फोन को PMB110 मॉडल नंबर के नाम से लिस्ट किया गया है। हालांकि, सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर फोन के बारे में ज्यादा डिटेल शेयर नहीं की गई है। यह फोन 6.8 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा वनप्लस के इस फोन के बैक में 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा कैमरा मिलेगा।

OnePlus Ace 6 Ultra के बारे में पहले आई लीक रिपोर्ट की मानें तो यह फोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट के साथ आ सककता है। इस फोन में 8,500mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है। इस फोन को 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसे ब्लैक और टाइटेनियम कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

वनप्लस अपने इस अल्ट्रा फोन को भारत या अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगा या नहीं, इसे लेकर अभी कुछ साफ नहीं है। हाल ही में कंपनी ने अपना कॉम्पैक्ट फोन OnePlus 15T लॉन्च किया है, जिसे आने वाले कुछ सप्ताह में भारतीय बाजार में OnePlus 15s के नाम से उतारा जा सकता है। OnePlus के अपकमिंग अल्ट्रा फोन का सीधा मुकाबला Redmi K90 Max से होगा।

यह भी पढ़ें - फेसबुक अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट कैसे करें? जानें पूरा तरीका, किन बातों का रखें ध्यान?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक