1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel का यूजर्स को बड़ा तोहफा, अब इस छोटे से प्लान में मिलेगी ज्यादा वैलिडिटी

Airtel का यूजर्स को बड़ा तोहफा, अब इस छोटे से प्लान में मिलेगी ज्यादा वैलिडिटी

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 09, 2024 11:03 am IST,  Updated : Jun 09, 2024 11:03 am IST

अगर आप अपने स्मार्टफोन में एयरटेल का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी मौज होने वाली है। एयरटेल ने अपने करोड़ों यूजर्स को बड़ा तोहफा दे दिया है। कंपनी ने अपने एक सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी बढ़ा दी है। अब आप कम दाम में ज्यादा दिन तक फ्री में कॉलिंग, डेटा और एसएमएस का इस्तेमाल कर पाएंगे।

Airtel, Airtel Offer, Airtel Plan, Airtel Recharge, Airtel News, Airtel Best Plan, Airtel 395 Plan- India TV Hindi
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी ने यूजर्स को दिया तोहफा। Image Source : फाइल फोटो

अगर आप अपने स्मार्टफोन में एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एयरटेल ने अपने 38 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को बड़ा तोहफा दे दिया है। कंपनी ने अपने एक किफायती रिचार्ज प्लान्स की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है। यानी अब आप कम दाम में ज्यादा दिन तक फ्री कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं। 

आपको बता दें कि एयरटेल ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए 395 रुपये का एक सस्ता और किफायती प्लान लॉन्च किया था। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी अपने ग्राहकों को 56 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रही थी। लेकिन अब कंपनी ने ग्राहकों को सरप्राइज करते हुए इस प्लान को अपग्रेड कर दिया है और इसकी वैलिडिटी बढ़ा दी है। यानी आपको अभी भी सिर्फ 395 रुपये ही खर्च करने पड़ेंगे लेकिन आपको वैलिडिटी अधिक मिलेगी। 

Airtel ने दिया सरप्राइज

Airtel के 395 रुपये के प्लान में ग्राहकों को अभी तक 356 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता था लेकिन अपग्रेडेशन के बाद ग्राहकों को इसमें 70 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यानी अब आपको उसी खर्च में 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी यानी अब आपको जल्दी जल्दी रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा। 

Airtel के 395 रुपये वाले प्लान के फायदे

आपको बता दें कि एयरटेल का यह प्लान अनलिमिटेड प्लान के तहत आता है। इसमें कंपनी यूजर्स को 70 दिनो की वैलिडिटी के साथ फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देती है। आप 70 दिन तक किसी भी नेटवर्क में फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। हालांकि एयरटेल का यह प्लान उन यूजर्स के लिए ज्यादा अच्छा नहीं होगा जिन्हें डेटा की अधिक जरूरत पड़ती है। कंपनी इसमें सिर्फ 6GB डेटा उपलब्ध कराती है। 

फ्री कॉलिंग, डेटा के साथ साथ एयरटेल इसमें यूजर्स को फ्री एसएमएस भी देती है। आपको प्लान में कुल 600 SMS ऑफर किए जाते हैं। अगर एयरटेल के 395 रुपये वाले इस प्लान के दूसरे बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें Apollo 24|7 Circle, free Hellotunes और साथ में Wynk Music का फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक