1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel का 84 दिन वाला सबसे धाकड़ प्लान, डेली 3GB डेटा के साथ मिलेगा फ्री नेटफ्लिक्स

Airtel का 84 दिन वाला सबसे धाकड़ प्लान, डेली 3GB डेटा के साथ मिलेगा फ्री नेटफ्लिक्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 17, 2024 11:40 pm IST,  Updated : May 17, 2024 11:40 pm IST

एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान ऑफर करती रहती है। एयरटेल ग्राहकों को कई सारे लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स भी ऑफर करती है। आज हम आपको एक ऐसा धमाकेदार प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें आपको फ्री ओटीटी का फायदा मिलता है।

Airtel, Airtel Offer, Airtel Recharge, Airtel Cheapest Plan, Airtel 84 days Plan, Airtel Best Plan, - India TV Hindi
एयरटेल के पास कई सारे धमाकेदार प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

टेलिकॉम सेक्टर में जब नेटवर्क की बात आती है तो एयरटेल का ही नाम सबसे पहले लिया जाता है। अपनी कनेक्टिविटी सर्विस के दम पर एयरटेल के पास आज 38 करोड़ से ज्यादा यूजर्स मौजूद हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी सस्ते और किफायती प्लान्स ऑफर करती है। ग्राहकों के लिए कंपनी ने रिचार्ज प्लान्स के पोर्टफोलियो को कई सारी कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। आज हम आपको एयरटेल का सबसे दमदार प्लान बताने जा रहे हैं। 

आपको बता दें कि एयरटेल के पास डेटा, ट्रूली अनलिमिटेड, एंटरटेनमेंट जैसे कई सारे सेगमेंट मौजूद हैं। इन सभी सेगमेंट में एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। एयरटेल ने अपनी लिस्ट में ग्राहकों के लिए कई लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स भी ऐड कर रखें हैं। अगर आप एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं तो हम आपको कंपनी का एक सस्ता, किफायती और दमदार प्लान बताने जा रहे हैं। 

Airtel की लिस्ट का सबसे किफायती प्लान

एयरटेल की लिस्ट में 1499 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान मौजूद है। इस प्लान में ग्राहकों को कई सारे धमाकेदार ऑफर्स मिलते हैं। दरअसल एयरटेल का यह प्लान यूजर्स की लगभग सभी जरूरतें पूरी कर देता है। इसमें फ्री कॉलिंग, ज्यादा डेटा और साथ में ओटीटी का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। 

एयरटेल 1499 रुपये के इस रिचार्ज में यूजर्स को 84 दिन की लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है। आप पूरी तरह से बिना किसी चार्ज के फ्री में किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। कंपनी इस प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी देती है। 

इन यूजर्स के लिए है फायदेमंद

अगर आप ऐसे यूजर हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की अधिक जरूरत पड़ती है तो आप आपके लिए यह प्लान सबसे बेस्ट है। इसमें यूजर्स को पूरी वैलिडिटी के लिए 252GB डेटा मिलता है। यानी आप हर दिन 3GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना डेटा आराम से आपका पूरा दिन निकाल सकता है। 

अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं और इसके लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो अब आपके पैसे भी बचने वाले हैं। एयरटेल अपने इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन देता है। आप 84 दिन तक बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज दिए नेटफ्लिक्स में लेटेस्ट मूवीज और वेब सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Train में हर बार मिलेगा कंफर्म तत्काल टिकट, बस बुकिंग से पहले कर लें ये सेटिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक