1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Redmi Note 13 Pro में बड़ा Price Cut, 15 हजार से कम में खरीदें 200MP कैमरे वाला फोन

Redmi Note 13 Pro में बड़ा Price Cut, 15 हजार से कम में खरीदें 200MP कैमरे वाला फोन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 02, 2025 02:28 pm IST,  Updated : May 02, 2025 04:14 pm IST

अमेजन में इस समय Great Summer Sale लाइव है। कंपनी अपने ग्राहकों को हर एक सेगमेंट में तगड़े डिस्काउंट ऑफर दे रही है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग में है तो बता दें कि सेल ऑफर में Redmi Note 13 Pro 256GB में बड़ा प्राइस कट किया गया है।

Redmi Note 13 Pro, Redmi Note 13 Pro Price Drop, Amazon Great Summer Sale, Amazon Sale Offer- India TV Hindi
200 मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका। Image Source : फाइल फोटो

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में रेडमी एक पॉपुलर ब्रैंड है। बजट से लेकर मिडरेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में रेडमी के फोन्स जमकर खरीदे जाते हैं। अगर आप एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अमेजन में इस समय Great Summer Sale चल रही है। कंपनी ने सेल ऑफर में Redmi Note 13 Pro की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। रेडमी का यह स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप के साथ आता है। 

आपको बता दें कि रेडमी के स्मार्टफोन्स काफी ज्यादा ड्यूरेबल होते हैं। कंपनी अपने ग्राहकों को कम प्राइस में फ्लैगशिप फीचर्स उपलब्ध कराती है। अपने किलर फीचर्स की वजह से Redmi Note 13 Pro लॉन्च के बाद से ही जमकर सुर्खियों में रहा है। इसमें आपको परफॉर्मेंस वाला प्रोसेसर और दमदार कैमरा सेटअप दिया गया है। अगर आप एक कंटेंट क्रिएटर हैं और वीडियो शूट करते हैं तो यह स्मार्टफोन आपको खूब पसंद आने वाला है। अमेजन की ग्रेट समर सेल में आप इस स्मार्टफोन को आप सिर्फ 15 हजार रुपये में खरीदकर घर ला सकते हैं। 

अमेजन ने किया बड़ा प्राइस कट

अमेजन की वेबसाइट पर Redmi Note 13 Pro को इस समय 30,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। यह कीमत इसके 256GB वाले वेरिएंट की है। Amazon great summer Sale Offer में आप इसे बेहद कम प्राइस के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं। अमेजन सेल ऑफर में इस पर 36% का हैवी डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद आप इसे सिर्फ 19,832 रुपये में खरीद सकते हैं। 

फ्लैट डिस्काउंट के बाद भी आपके पास पैसे बचाने का शानदार मौका है। अमेजन इस पर 991 रुपये का कैशबैक भी दे रहा है। इसके अलावा अगर आपका बजट कम है तो आप इसे 971 रुपये की मंथली ईएमआई पर खरीद सकते ही।  बता दें कि ग्रेट समर सेल ऑफर में कंपनी तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। अगर आपके पास कोई पुराना फोन है तो आप उसे 18,600 रुपये तक में एक्सचेंज करा सकते हैं। 

15 हजार से कम में खरीदने का मौका

अगर आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेते हैं तो बता दें कि आपको इस ऑफर की कितनी वैल्यू मिलेगी यह आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी। अगर आप 5 हजार रुपये भी इस ऑफर में बचा लेते हैं तो आपको यह 200 मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन सिर्फ 15 हजार रुपये में मिल जाएगा। 

Redmi Note 13 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Redmi Note 13 Pro में ग्लास फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल दिया गया है।
  2. इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की एमोलेड पैनल वाली स्क्रीन दी गई है। 
  3. स्क्रीन में कंपनी ने 120Hz का रिफ्रेश रेट, डॉल्वी विजन सपोर्ट और 1800 निट्स तक की ब्राइटनेस दी है।
  4. डिस्प्ले को सुरक्षित रखने के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया गया है।
  5. आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर रन करता है। 
  6. परफॉर्मेंस के लिए इसमें  Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।
  7. स्मार्टफोन में 12GB तक की रैम और 512GB तक की बड़ी स्टोरेज दी गई है
  8. फोटोग्राफी के लिए इसमें 200+8+2 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। 
  9. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  10. Redmi Note 13 Pro को पॉवर देने के लिए 5100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें- Flipkart Sale: 1.5 टन Split AC की 59% तक गिर गई कीमत, 20 हजार रुपये से कम में मिल रहा है AC

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक