BSNL लगातार अपने यूजर्स के लिए सस्ते प्लान पेश कर रहा है। सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर के पास 300 दिन की वैलिडिटी वाला एक ऐसा ही सस्ता रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्लान निजी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के प्लान के मुकाबले काफी सस्ता है।
BSNL का 300 दिन वाला प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 1,499 रुपये में आता है। इस यानी यूजर्स इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स का लाभ डेली 5 रुपये खर्च करके ले सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को इसमें पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलेगा। यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान डेली 100 फ्री SMS और कुल 32GB हाई स्पीड डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है।
BSNL का यह प्रीपेड प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो अपना नंबर सेकेंडरी सिम के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। यही नहीं, इस प्लान का लाभ उन यूजर्स को भी मिलेगा, जो कम इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं और अपना नंबर कॉलिंग के लिए रखते हैं।
51 रुपये वाले प्लान की वापसी
BSNL इसके अलावा अपने 51 रुपये वाले ऑफर को फिर से लेकर आया है। इस ऑफर में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान में डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। साथ ही, पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यही नहीं, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है।
BSNL का यह 51 रुपये वाला ऑफर अब 31 अक्टूबर 2026 तक वैलिड है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह ऑफर खास तौर पर नया सिम लेने वाले यूजर्स के लिए है। यूजर्स को फ्री में BSNL का सिम कार्ड भी दिया जाएगा। कंपनी जल्द ही अपनी 5G सर्विस को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। सरकारी टेलकॉम ऑपरेटर इसके लिए लाखों नए 4G/5G टावर लगा रहा है। पिछले साल कंपनी ने पूरे भारत में एक साथ 4G सर्विस लॉन्च की है।
यह भी पढ़ें - Google Pixel 11a का डिजाइन हुआ रिवील, कई फीचर्स भी आए सामने