1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL यूजर्स की बल्ले-बल्ले, 105 दिन तक फ्री कॉलिंग की टेंशन हुई खत्म

BSNL यूजर्स की बल्ले-बल्ले, 105 दिन तक फ्री कॉलिंग की टेंशन हुई खत्म

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 11, 2024 12:36 pm IST,  Updated : Oct 11, 2024 12:39 pm IST

BSNL के पास अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल करते हैं तो हम आपको एक शानदार प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। BSNL अब एक ऐसा प्लान लेकर आया है जिससे आप 105 दिनों के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं।

BSNL, BSNL Offer, BSNL Plan, BSNL Recharge, BSNL Cheapest recharge, BSNL Cheapest Plan- India TV Hindi
बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए सस्ता रिचार्ज प्लान लेकर आया। Image Source : फाइल फोटो

रिचार्ज प्लान्स खत्म होने की डेट करीब आने के साथ साथ ग्राहकों की टेंशन भी तेजी से बढ़ती है। महंगे रिचार्ज प्लान्स से राहत पाने के लिए करोड़ों मोबाइल यूजर्स सस्ते प्लान्स की तलाश में जुटे हैं। ऐसे में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। महंगे प्लान्स से छुटकारा दिलाने के लिए बीएसएनएल ने अपनी लिस्ट में कई सारे सस्ते प्लान्स को जोड़ा है। 

आपको बता दें कि जियो, एयरटेल और वीआई लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स के लिए ग्राहकों से भारी भरकम चार्ज लेते हैं। यही वजह है कि जब से प्राइवेट कंपनियों ने प्लान्स के दाम बढ़ाए हैं तब से लोग बीएसएनएल की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। लाखो-करोड़ों यूजर्स की परेशानी को कम करने के लिए BSNL ने लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले कई सारे प्लान्स ऐड किए हैं। अगर आप सस्ते प्लान के लिए बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल करते हैं तो हम आपको एक ऐसे प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें आपको 105 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।   

BSNL का धमाकेदार रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए पोर्टफोलियो में 666 रुपये का शानदार रिचार्ज प्लान ऐड किया है। बीएसएनएल का यह लंबी वैलिडिटी वाला शानदार प्लान है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 105 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। फ्री कॉलिंग के साथ-साथ आपको डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। 

बीएसएनएल अपने ग्राहकों को इस रिचार्ज प्लान में भरपूर इंटरनेट डेटा भी ऑफर करता है। आपको पूरी वैलिडिटी के लिए 210GB डेटा मिलता है। मतलब आप हर दिन 2GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस प्राइस रेंज में जियो, एयरटेल और वीआई के पास इस रेंज में इतनी लंबी वैलिडिटी वाला कोई रिचार्ज प्लान मौजूद नहीं है। 

यह भी पढ़ें- 17 अक्टूबर को स्मार्टफोन बाजार में होगा बड़ा धमाल, Samsung का अब क्या होगा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक