1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL के 300 दिन वाले प्लान ने निजी कंपनियों की उड़ाई नींद, कीमत कम और हर दिन 2GB डेटा

BSNL के 300 दिन वाले प्लान ने निजी कंपनियों की उड़ाई नींद, कीमत कम और हर दिन 2GB डेटा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 06, 2024 02:28 pm IST,  Updated : Jul 06, 2024 02:28 pm IST

देशभर में करोड़ों लोग बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल करते हैं। BSNL के पास अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई सारे सस्ते प्लान्स मौजूद है। कंपनी के 300 दिन वैलिडिटी वाले एक किफायती प्लान ने निजी कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल से बताते हैं।

BSNL, BSNL Offer, BSNL Plan, BSNL Recharge, BSNL News, BSNL Cheapest Plan- India TV Hindi
BSNL के पोर्टफोलियो में कई सारे धांसू रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ने के बाद अब BSNL लगातार अपने ग्राहकों के लिए सस्ते रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रही है। टेलिकॉम सेक्टर में अब सिर्फ सरकारी कंपनी बीएसएनएल ही एक ऐसा ऑप्शन है जिसके पास सबसे कम कीमत के रिचार्ज प्लान्स उपलब्ध हैं। BSNL के पास एक ऐसा रिचार्ज प्लान है जिसने प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों की नंद उड़ा दी है। 

आपको बता दें कि BSNL के पास सस्ते शॉर्ट टर्म वाले प्लान्स तो हैं ही साथ में कंपनी के पास लंबी वैलिडिटी वाले सस्ते और किफायती प्लान्स भी मौजूद हैं। BSNL की लिस्ट में कुछ ऐसे प्लान्स भी हैं जिनमें का सबसे कम कीमत में 300 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। आइए आपको इस प्लान के बारे में डिटेल से जानकारी देते हैं। 

BSNL का 300 दिन वाला सस्ता प्लान

अगर आप कम दाम में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं तो इसके लिए BSNL के पास कई शानदार प्लान्स मौजूद हैं। BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए अपनी लिस्ट में 797 रुपये का एक प्लान ऐड कर रखा है। इस प्लान में आपको 300 दिनों की लंबी वैलिडिटी दी जाती है। जिस कीमत में जियो और एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियां आपको सिर्फ 84 दिन या फिर 90 दिन की वैलिडिटी ऑफर करती है वहीं BSNL आपको  300 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है। 

यूजर्स को मिलेगा ढेर सारा डेटा

आप 300 दिन तक किसी भी नेटवर्क में फ्री अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। अगर आप अधिक डेटा इस्तेमाल करते हैं तो भी आपको यह प्लान खूब भाने वाला है। इस रिचार्ज प्लान में आपको 2GB डेटा हर दिन मिलेगा। हालांकि यह 2GB डेली डेटा आपको सिर्फ 60 दिन तक ही मिलेगा। कंपनी 60 दिन तक आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर करती है। 

यह भी पढ़ें- क्या है स्मार्टफोन को चार्ज करने का 80:20 नियम, जान गए तो बढ़ जाएगी फोन और बैटरी की लाइफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक