1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL के सस्ते वाले प्लान ने कराई यूजर्स की मौज, डेली 3 रुपये से भी कम खर्च में 300 दिन की वैलिडिटी

BSNL के सस्ते वाले प्लान ने कराई यूजर्स की मौज, डेली 3 रुपये से भी कम खर्च में 300 दिन की वैलिडिटी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 30, 2024 12:20 pm IST,  Updated : Dec 30, 2024 01:52 pm IST

BSNL अपने यूजर्स के लिए हाल ही में हैप्पी न्यू ईयर ऑफर पेश किया है, जिसमें यूजर्स को फ्री में 120GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा बीएसएनएल के पास एक ऐसा सस्ता प्लान है, जिसमें डेली 3 रुपये से भी कम खर्च में यूजर्स को 300 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

BSNL 5G- India TV Hindi
बीएसएनएल Image Source : FILE

BSNL ने नए साल के मौके पर अपने करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए 277 रुपये वाला नया प्लान पेश किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी डेली 5 रुपये से भी कम खर्च में 60 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इसके अलावा यूजर्स को 120GB फ्री डेटा ऑफर किया जा सकता है। बीएसएनएल का यह ऑफर 16 जनवरी 2025 तक वैलिड है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के पास 300 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा आदि का लाभ मिलता है।

BSNL का 797 वाला प्लान

BSNL के इस 797 रुपये  वाले प्लान में यूजर्स को 300 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 3 रुपये से भी कम का खर्च आता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें 60 दिनों तक पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। 60 दिन के बाद इस प्लान में यूजर्स के नंबर पर फ्री इनकमिंग कॉल्स का लाभ मिलेगा। हालांकि, आउटगोइंग कॉल और डेटा के लिए यूजर्स को इस प्लान के साथ टॉप-अप रिचार्ज कराना होगा।

BiTV सर्विस

BSNL से जुड़ी अन्य खबरों की बात करें तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने देश की पहली डायरेक्ट-टू-मोबाइल सर्विस BiTV सर्विस लॉन्च की है। इस सर्विस में यूजर्स अपने मोबाइल फोन में 300 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल फ्री में देख सकेंगे। BSNL ने अपनी इस सर्विस को सबसे पहले पुड्डुचेरी में लॉन्च की है। जल्द ही, यह सर्विस पूरे देश में लॉन्च की जाएगी। BSNL इसके अलावा IFTV सर्विस भी लॉन्च कर चुका है। कंपनी के ब्रॉडबैंड यूजर्स इंटरनेट प्रोटोकॉल पर बेस्ड लाइव टीवी चैनल्स का लाभ ले सकेंगे। इसमें यूजर्स को 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का फ्री में एक्सेस दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - SIM Card Rules: ये लोग नहीं खरीद पाएंगे नया सिम कार्ड, सरकार ने बनाई लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक