BSNL ने अपने 25 साल पूरा होने पर नया सिल्वर जुबली प्लान पेश किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्रीपेड प्लान 225 रुपये में आता है। इस प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को कई बेनिफिट्स ऑफर करती है। भारत संचार निगम लिमिटेड इसके अलावा अपने नेटवर्क को बेहतर करने के लिए लगातार नए 4G/5G टावर लगा रहा है। आने वाले समय में कंपनी दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में 5G सर्विस भी लॉन्च करेगी।
BSNL का सिल्वर जुबली प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्रीपेड प्लान 225 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अपने सिल्वर जुबली प्लान में कंपनी यूजर्स को डेली 2.5GB डेटा ऑफर करती है। इस तरह यूजर्स को कुल 75GB डेटा मिलता है। वहीं, इसमें यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में फ्री कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का फायदा मिलेगा।
997 रुपये वाला प्लान
BSNL ने इसके अलावा और भी कई सस्ते रिचार्ज प्लान यूजर्स के लिए लॉन्च किए हैं। कंपनी के पास 150 दिनों की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्लान 997 रुपये में आता है। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। कंपनी अपने इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS मिलता है।
BSNL की अन्य खबरों की बात करें तो कंपनी ने हाल ही में 1 लाख नए मोबाइल टावर लगाए हैं। सरकार ने BSNL के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए बजट में करोड़ों रुपये की फंडिंग दी है। इसके अलावा कंपनी अपनी 5G सर्विस लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें - Google Pixel 10a में हुआ पहला बड़ा Price Cut, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट