Geyser Maintenance Tips: देश में सर्दियों का मौसम जा रहा है और धीरे-धीरे सभी घरों में गीजर का इस्तेमाल बंद होने लगा है। ऐसे में क्या आपके मन में भी ये सवाल आता है कि गर्मियों के लिए गीजर को बंद करने से पहले इसकी सर्विस करवाकर बंद करवाना चाहिए या ऐसे ही बंद कर देना चाहिए तो यहां हम आपकी मदद के लिए कुछ जानकारी लेकर आए हैं।
सर्दियां खत्म होने के बाद जब गीजर को लंबे समय के लिए बंद करना होता है तो ज्यादातर लोग सर्दियां खत्म होते ही गीजर का स्विच ऑफ करके उसे ऐसे ही छोड़ देते हैं लेकिन सर्विस न करवाने से गीजर की उम्र और परफॉरमेंस पर बुरा असर पड़ सकता है। गीजर को लंबे समय यानी गर्मियों तक बंद करने से पहले इसकी सर्विस करवाना एक बहुत ही जरूरी कदम है।
जंग से बचाव से बचा जा सकता है
सर्विस के दौरान टेक्नीशियन गीजर की एनोड रॉड की जांच करता है। यह रॉड टैंक को अंदर से जंग लगने से बचाती है। अगर सर्दियों में लगातार इस्तेमाल के दौरान यह खराब हो गई है तो इसे बदला जा सकता है जिससे आपका टैंक फटने या लीक होने से बच जाएगा।
खारे पानी के जमाव की सफाई हो जाती है
सर्दियों में लगातार इस्तेमाल से गीजर के हीटिंग एलिमेंट और टैंक के अंदर कैल्शियम और खारे पानी की परत जम जाती है। अगर इसे ऐसे ही छोड़ दिया जाए तो यह परत सूखकर और सख्त हो जाएगी। सर्विस से यह साफ हो जाएगा और अगली सर्दियों में आपका गीजर पानी जल्दी गर्म करेगा।
खराब पार्ट्स की जांच से आसानी होती है
थर्मोस्टेट, प्लग, या पाइप में कोई लीकेज या खराबी हो तो वह पहले ही पकड़ में आ जाएगी। इससे अगली सर्दियों में आपको दिक्कत नहीं होगी और आप जरूरत पड़ने पर तत्काल गीजर का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं।
टैंक खाली करने से गीजर में फंगस-बदबू की संभावना खत्म होती है
कई महीनों तक बंद पड़े गीजर में पानी भरा रहने से उसमें बदबू, फंगस और बैक्टीरिया पनप सकते हैं। सर्विस के दौरान गीजर का पानी पूरी तरह से निकाल दिया जाता है और उसे अंदर से सुखा दिया जाता है।
बिजली की बचत होती है
अगर हीटिंग एलिमेंट पर गंदगी जमा रहती है तो अगली बार इस्तेमाल करने पर वह पानी गर्म करने में ज्यादा समय और ज्यादा बिजली लेगा। साफ गीजर बिजली के बिल को कम रखने में मदद करता है।
गीजर को सिर्फ स्विच से बंद कर देना काफी नहीं है। गर्मियों के लिए इसे बंद करने से पहले किसी प्रोफेशनल प्लंबर या कंपनी के टेक्नीशियन को बुलाकर इसकी डीप क्लीनिंग और सर्विस जरूर करवा लें जिससे अगली सर्दियों में आपको गीजर चलाने से पहले सोचना ना पड़े और अचानक ठंडे पानी से नहीं नहाना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें
Xiaomi 17 और 17 Ultra का ग्लोबल लॉन्च 28 फरवरी को तय, जानें दोनों फोन पर अब तक क्या है अपडेट
संपादक की पसंद