1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. एलन मस्क का 'X' एक बार फिर से हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान

एलन मस्क का 'X' एक बार फिर से हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 14, 2024 01:36 pm IST,  Updated : Aug 14, 2024 01:54 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था आज एक बार फिर से डाउन हो गया है। एक्स के डाउन होते हैं दुनिया भर में इसको इस्तेमाल करने वाले यूजर्स कों पोस्ट करने में पेरशानी का सामना करना पड़ा। 2024 में एक्स कई बार आउटेड का शिकार हो चुका है।

Twitter, X, X Down, X down again,  Elon Musk- India TV Hindi
एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हुआ डाउन। Image Source : फाइल फोटो

X (Twitter) Down: पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (X) एक बार फिर से डाउन हो गया है। एक्स  के डाउन होने से दुनियाभर को करोड़ों यूजर्स को सोशल मीडिया पोस्ट करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह पहली बार नहीं है जब एक्स यूजर्स को इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एलन मस्क यह माइक्रोब्लॉगिंग साइट 2024 में कई बार आउटेज का सामना कर चुका है। 

आपको बता दें कि आज दोपहर है करीब 1.30 मिनट पर X के डाउन होने की खबर सामने आई। सोशल मीडिया यूजर्स को अपने पोस्ट के लिए ऐप को एक्सेस करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। अगर आप भी अपने एक्स अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं या फिर पोस्ट करने में दिक्कत आ रही है तो हो सकता है कि यह आउटेज की वजह से हो। फिलहाल अभी इस आउटेज को कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

एक्स के आउटेज को चेक करने के लिए जब हमने अपनी टीम के साथ चेक किया कई लोगों को ऐप चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ करीब 50 पर्सेंट से अधिक ऐसे लोग थे जिन फोन और वेब दोनों में ही एक्सेस की समस्या आ रही थी। 

एलन मस्क के इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के डाउन होने का असर कई जगहों पर देखा गया। हालांकि यह साफतौर पर नहीं कहा जा सकता कि इसका असर सभी लोगों में पड़ा है। आउटेज को कवर करने वाली पॉपुलर वेबसाइट डाउन डिटेक्टर की मानें तो उसमें करीब 70 से ज्यादा ऐसे लोगों शामिल थे जिन्होंने एक्स के डाउन होने की रिपोर्ट की।  आपको बता दें कि इस साल मार्च अप्रैल के महीने में भी एक्स पर आउटेज की समस्या सामने आई थी। 

यह भी पढ़ें- OnePlus Pad 2 Review: क्या Apple iPad का अल्टरनेटिव है का यह टैबलेट, फीचर्स से लेकर कीमत तक, यहां जानें सब कुछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक