फ्री फायर मैक्स भारतीय रीजन में एक बेहद पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। भारत में फ्री फायर को लेकर बच्चों से लेकर युवाओं में जबरदस्त दीवानगी है। फ्री फायर मैक्स में आप रिडीम कोड्स की मदद से कई सारे गेमिंग आइटम्स को फ्री में पा सकते हैं। रिडीम कोड्स में मिलने वाले गेमिंग आइटम्स प्लेयर्स को गेमिंग स्किल इंप्रूव करने में मदद करते हैं और साथ ही इनसे गेम भी आसानी से जीता जा सकता है।
गरेना ने 17 मई के लिए नए रिडीम कोड्स लॉन्च कर दिए हैं। आज के लेटेस्ट रिडीम कोड्स में खिलाड़ियों के पास डायमंड्स, लूट क्रेट, पेट्स, ईवो गन स्किन, पेट्स, कैरेक्टर्स के साथ साथ बंडल्स जीतने का मौका है। आपको ये सभी आइटम्स पाने के लिए कोड्स को समय पर रिडीम करना होगा क्योंकि कुछ समय के बाद ये कोड्स अपने आप ही एक्सपायर हो जाते हैं।
आपको बता दें कि गरेना खिलाड़ियों को इवेंट के जरिए भी गेमिंग आइटम्स देता है लेकिन इसमें कई सारे टास्क पूरे करने के बाद ही रिवॉर्ड्स मिलते हैं। वहीं रिडीम कोड्स में फ्री में गेमिंग आइटम्स मिल जाते हैं। यही वजह है कि फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स को बेसब्री के साथ रिडीम कोड्स का इंतजार रहा है।
Garena हर दिन अलग-अलग रीजन के लिए नए-नए रिडीम कोड्स लॉन्च करता है। अगर आपको फ्री गेमिंग आइटम्स चाहिए तो आपको भारतीय रीजन का ही कोड्स इस्तेमाल करना होगा। आपको बता दें कि अगर प्लेयर्स के पास रिडीम कोड्स नहीं होंगे तो उन्हें असली पैसे से खरीदे गए डायमंड्स खर्च करने पड़ते हैं। रिडीम कोड्स सिर्फ गेमिंग आइटम्स ही नहीं दिलाते बल्कि इसमें प्लेयर्स को डायमंड्स भी मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- Jio के पास है रिचार्ज प्लान्स की भरमार, लेकिन इन दो प्लान्स में ही मिलती है खास सुविधा
संपादक की पसंद