1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. गूगल अब क्रोम में लाया एआई पावर्ड 'Skills' फीचर, एक क्लिक से AI टास्क को कर सकेंगे इस्तेमाल

गूगल अब क्रोम में लाया एआई पावर्ड 'Skills' फीचर, एक क्लिक से AI टास्क को कर सकेंगे इस्तेमाल

 Published : Apr 15, 2026 12:57 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 01:00 pm IST

टेक जाइंट गूगल अपने क्रोम यूजर्स के लिए एक 'Skills' फीचर लेकर आया है और इसकी मदद से यूजर्स के डेली के सवालों और कमांड्स को और आसान बनाया जा सकता है।

Google Chrome and Gemini- India TV Hindi
गूगल क्रोम Image Source : AP

Google Skills Feature: गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में इस बात की घोषणा की है कि ये अपने ब्राउजर को अपडेट कर रहा है और क्रोम (Chrome) के फंक्शन्स में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के स्किल्स को जोड़ रहा है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स अब से क्रोम में जेमिनी के लिए पहले से सेट की गई कमांड और सवाल (queries) को इस्तेमाल कर पाएंगे। ये कमांड एक सिंगल क्लिक के जरिए एंटर की जा सकेंगी और इसके जरिए यूजर्स को बार बार यूज की जाने वाली एआई क्वेरी और कमांड को बार-बार टाइप करने से आजादी मिलेगी। कंपनी ने इन एआई कमांड प्रीसेट को स्किल्स (Skills) का नाम दिया है।

इसको कैसे यूज किया जा सकता है?

क्रोम साइडबार में एक एआई प्रॉम्प्ट्स लिखने के बाद यूजर्स इसे पेज के आखिर तक स्क्रॉल करने के जरिए एक स्किल के तौर पर जेनरेट कर सकते हैं और ऐसा तब होगा जब जेमिनी आपकी क्वेरी का जवाब दे देगा। जब कोई यूजर इस सेव की गई प्रॉम्पट को एक स्किल बटन के तौर पर टैप करेगा तो एक छोटा डायलॉग बॉक्स खुल जाएगा। उसके बाद यूजर्स उस प्रॉम्प्ट को एडिट कर सकते हैं और स्किल का नाम सेट कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें इस स्किल को अपने लाइब्रेरी में ऐड करने के लिए सेव बटन पर क्लिक करना जरूरी होगा। वो साधारण तौर पर “/” इसे टाइप करेंगे और स्किल का नाम डालेंगे। इसी तरह और स्किल जोड़ने के लिए 'प्लस' सिंबल पर क्लिक करें और स्किल को ऐड करें।

गूगल का मकसद है यूजर्स की मदद

इसके अलावा टेक जाइंट गूगल क्रोम में अपने स्किल्स की लाइब्रेरी क्रिएट कर रहा है। इसकी मदद से जो यूजर्स अपनी क्वेरी बार-बार टाइप नहीं करना चाहते हैं वो डायरेक्ट गूगल की तरफ से लिखी गई प्रॉम्प्ट्स और प्रीसेट कमांड्स को इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इसने स्किल्स को क्रिएटिव तरीके से डेवलप किया है और इसके लिए जेमिनी एआई को निर्देश दिए जा रहे हैं। यूजर्स की स्क्रीन को देखकर उसकी जरूरत के आधार पर एआई की तरफ से हर संभव मदद करने का भरोसा ये फीचर दिलाता है और यूजर्स का समय और एफर्ट दोनों ही बचाने में कामयाब साबित हो सकता है। बशर्ते इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए और सही तरीके से समझकर इसका यूज किया जाए। गूगल का साफ मकसद है कि यूजर्स के लिए ये फीचर काम का साबित हो सके।

ये भी पढ़ें 

वनप्लस ने अपने नए टैबलेट का टीजर किया जारी, OnePlus Pad 3 Pro नाम से हो सकता है लॉन्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक