Google Pixel 10 Discount: गूगल पिक्सल खरीदने की इच्छा रखने वालों के लिए इस समय अच्छा मौका है और इस सीरीज के लेटेस्ट फोन में से एक Google Pixel 10 पर शानदार छूट मिल रही है। गूगल पिक्सेल 10 की खरीदारी पर विजय सेल्स आपको अच्छी छूट पाने का अवसर दे रहा है। इसके लिए फोन पर डायरेक्ट छूट और सेलेक्टेड क्रेडिट कार्ड से खरीदने के जरिए कस्टमर्स को शानदार ऑफर मिल रहा है। इस तरह से गूगल का ये फोन आपको 70,000 रुपये से कम की कीमत में हासिल हो सकता है।
पहले 5000 रुपये का सीधा डिस्काउंट लें
विजय सेल्स पर गूगल पिक्सल 10 की खरीदारी पर ग्राहक पहले तो 5000 रुपये की सीधी छूट हासिल कर सकते हैं और इस पर डिस्काउंटेड डील ले सकते हैं। इसका लॉन्च प्राइस 79,999 रुपये का है और 5000 रुपये की छूट के बाद ये फोन आप 74,999 रुपये की कीमत पर आ जाता है। अब अगर आप सोच रहे हैं कि 10,000 रुपये की छूट कैसे मिल पा रही है तो आपके लिए जानकारी और भी है।
क्रेडिट कार्ड के जरिए भी लें 5000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट
विजय सेल्स पर अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए Google Pixel 10 की खरीदारी करते हैं तो 5000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। इस तरह से 5000 रुपये की डायरेक्ट छूट के बाद फोन पहले 74,999 रुपये का हो जाता है और इस पर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए 5000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट के दम पर कीमत 69,999 रुपये पर आ जाती है। इस तरह 79,999 रुपये का Google Pixel 10 आपको 69,999 रुपये के दाम पर खरीदारी के लिए मिल सकता है।
EMI ऑप्शन के बारे में जानें
Google Pixel 10 की खरीदारी पर दस हजार रुपये की छूट हासिल करने के बाद आप ये फ्लैगशिप फोन सस्ते में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ये फोन ईएमआई के आधार पर खरीदना चाहते हैं तो विजय सेल्स के प्लेटफॉर्म पर इसे 5833 रुपये की ईएमआई के तहत खरीद सकते हैं। ये कीमत 12 महीने की ईएमआई के लिए रखी गई है।
गूगल पिक्सल 10 के स्पेसिफिकेशन्स
- गूगल पिक्सल 10 में 4970mAh की बैटरी मिल रही है और ये इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ सेंटर अलाइंड पंच होल डिजाइन के साथ आता है।
- फोन में Tensor G5 प्रोसेसर मिलता है और इसमें 12GB रैम के साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।
- गूगल पिक्सेल 10 में 6.3 इंच का OLED ACtua डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है।
- फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसके तहत 48 मेगापिक्सेल का मेन OIS कैमरा मिल रहा है।
- डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 इस फोन में मिल रहा है।
ये भी पढ़ें