1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 9 Pro Fold की भारत में सेल शुरू, मिल रहा 23500 रुपये तक का तगड़ा डिस्काउंट

Google Pixel 9 Pro Fold की भारत में सेल शुरू, मिल रहा 23500 रुपये तक का तगड़ा डिस्काउंट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 04, 2024 07:17 am IST,  Updated : Sep 04, 2024 07:17 am IST

Google Pixel 9 Pro Fold Sale starts in India: गूगल के भारत में लॉन्च होने वाले पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल शुरू हो गई है। गूगल का यह फोल्डेबल फोन 23,500 रुपये तक के भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

Google Pixel 9 Pro Fold Sale starts in India- India TV Hindi
Google Pixel 9 Pro Fold Sale starts in India Image Source : FILE

Google Pixel 9 Pro Fold Sale starts in India: गूगल ने पिछले महीने भारत में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 9 Pro Fold लॉन्च किया था। इस फोन को आज यानी 4 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। गूगल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel Fold भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। इस फोन को केवल अमेरिका और यूरोपीय बाजार में ही लॉन्च किया गया था। गूगल का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 6 और OnePlus Open को कड़ी टक्कर देगा।

Google Pixel 9 Pro Fold पर ऑफर

गूगल के इस फोल्डेबल फोन की भारत में कीमत 1,72,999 रुपये है। इस फोन को केवल एक ही स्टोरेज ऑप्शन- 16GB RAM और 256GB में खरीदा जा सकता है। इसे भारत में दो कलर ऑप्शन- Obsidian और Porcelain में पेश किया गया है। फोन की पहली सेल आज यानी 4 सितंबर को Flipkart के साथ-साथ Croma और Reliance Digital पर आयोजित की जाएगी। फोन की प्री-बुकिंग 14 अगस्त से शुरू हो चुकी है।

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को ICICI बैंक के कार्ड से खरीदने पर 10,000 रुपये का इंस्टैंड डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 13,500 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इस तरह से आप इस फोन की खरीद पर 23,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। सभी डिस्काउंट लगाने के बाद फोन की कीमत 1,49,499 रुपये होगी।

Google Pixel 9 Pro Fold के फीचर्स

  • गूगल के भारत में लॉन्च हुए पहलो फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 9 Pro Fold में 8 इंच का LTPO OLED Super Actual Flex फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ 6.3 इंच का OLED Actual डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2700 निट्स तक की है और इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिलता है।
  • गूगल का यह फोल्डेबल फोन भी Tensor G4 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 16GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, यह Gemini AI पर बेस्ड फीचर्स को सपोर्ट करता है, जिसमें Magic Eraser, Best Take, Photo Unblur और Night Sight जैसे आदि शामिल हैं।
  • इस फोल्डेबल फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP का वाइड एंगल, 10.5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। यह फोन 5X ऑप्टिकल और 20X सुपर रेजलूशन जूम फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन के कवर डिस्प्ले पर 10MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं, इसमे मेन डिस्प्ले पर भी 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • गूगल के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 4,650mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 45W वायर्ड और Qi वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन Android 14 पर काम करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है।

यह भी पढ़ें - Apple, Google, Samsung जैसे ब्रांड्स की चांदी, भारत में महंगे स्मार्टफोन की तेजी से बढ़ी डिमांड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक