1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Play Store पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2024 के Best Apps, देखें पूरी लिस्ट

Google Play Store पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2024 के Best Apps, देखें पूरी लिस्ट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 19, 2024 02:05 pm IST,  Updated : Nov 19, 2024 02:05 pm IST

Google Play Store पर 2024 के बेस्ट ऐप्स और गेम्स को अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया है। गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इन ऐप्स की लिस्ट जारी की है। भारत में इन ऐप्स को यूजर्स ने काफी पसंद किया है।

Google Play Store Best of 2024- India TV Hindi
Google Play Store Best of 2024 Image Source : GOOGLE INDIA

Google Play Store ने भारत के 2024 में Best Apps की लिस्ट जारी कर दी है। हर साल की तरह ही गूगल ने इस साल भी अलग-अलग कैटेगरी में बेस्ट ऐप का अवॉर्ड दिया है। खास तौर पर ऐप्स और गेम्स की कैटेगरी में इन ऐप्स को शामिल किया गया है। गूगल प्ले स्टोर ने भारत में यूज होने वाले सबसे इनोवेटिव, इंगेजिंग और इम्पैक्टफुल ऐप्स और गेम्स की लिस्ट जारी की है, जिन्हें अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। गूगल ने ऐप्स के साथ टैलेंटेड डेवलपर्स को भी अवॉर्ड से नवाजा है।

गूगल ने अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद हजारों ऐप्स में से अलग-अलग कैटेगरी लिस्ट क्यूरेट की है, जिनमें Best for Fun, Everyday Essentials आदि शामिल हैं। इन कैटेगरी में कई ऐप्स और गेम्स गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। ये सभी ऐप्स यूजर द्वारा डाउनलोड किए जाने और उन पर इंटरेस्ट दिखाए जाने के आधार पर कैटेगराइज्ड किए गए हैं।

कई कैटेगरीज में मिले अवॉर्ड

Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में इन ऐप्स को लिस्ट करते हुए कहा है कि इस साल यूजर्स की जरूरतों के आधार पर कई इनोवेटिव ऐप्स डेवलप किए गए हैं। इन ऐप्स में फैशन स्टाइलिंग, हेल्थ, एक्सपेंस ट्रैकिग और न्यूज आदि भी शामिल हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि गूगल प्ले स्टोर पर बेस्ट ऐप्स का अवॉर्ड जीतने वाले 7 में से 5 ऐप्स भारतीय कंपनियों द्वारा डेवलप किया गया है, जो लोकल इनोवेशन के लिए अच्छी खबर है। वहीं, Best Games of 2024 कैटेगरी में कंपनी ने इसी तरह से सब कैटेगरी रखे हैं, जिनमें अलग-अलग गेमिंग जीनर्स और एक्सपीरियंस को रखा गया है। आइए, जानते हैं किन ऐप्स को भारत के बेस्ट ऐप्स और गेम्स कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया है।

Google Play Store
Image Source : FILEGoogle Play Store

बेस्ट गूगल प्ले 2024 ऐप्स इन इंडिया

  • बेस्ट ऐप ऑफ 2024 इंडिया एंड बेस्ट फॉर फन - एली (Alle) - योर एआई फैशन स्टाइलिस्ट (हे एली)
  • बेस्ट मल्टी डिवाइस ऐप - वाट्सऐप मैसेंजर (Whatsapp Messanger) 
  • बेस्ट फॉर पर्सनल ग्रोथ - हेडलाइन (Headlyne) डेली न्यूज विद एआई
  • बेस्ट एवरीडे एसेंसियल्स - फोल्ड (Fold) एक्सपेंस ट्रैकर
  • बेस्ट हिडन जेम - राइज (Rise) हैबिट लिस्ट (थिंकिलकेप्रो)
  • बेस्ट ऑफ वॉचेज - बेबी डेबुक (Baby Daybook) न्यूबोर्न ट्रैकर
  • बेस्ट ऑफ लार्ज स्क्रीन - सोनी लिव (Sony LIV) स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट

बेस्ट गूगल प्ले 2024 गेम्स इन इंडिया

  • बेस्ट गेम्स ऑफ 2024 एंड बेस्ट मल्टीप्लेयर - स्क्वॉड बस्टर्स (Squad Busters)
  • बेस्ट मल्टी डिवाइस गेम - क्लैश ऑफ क्लैन्स (Clash of Clans)
  • बेस्ट पिक अप एंड प्ले - बुलेट इको इंडिया (Bullet Echo India)
  • बेस्ड इंडी - ब्लूम (Bloom) अ पजल एडवेंचर
  • बेस्ट स्टोरी - यस, योर ग्रेस (Yes, Your Grace)
  • बेस्ट ऑनगोइंग - बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI)
  • बेस्ट मेड इन इंडिया - इंडस बैटल रॉयल मोबाइल (Indus Battle Royale Mobile)
  • बेस्ट ऑन प्ले पास - जोम्बी स्नाइपर वार 3- फायर एफपीएस (Zombie Sniper War 3- Fire FPS)
  • बेस्ट फॉर गूगल प्ले गेम्स ऑन पीसी - कूकी रन (Cookie Run) टावर ऑफ एडवेंचर्स

यह भी पढ़ें - iPhone 17 Slim होगा दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन? सेल्फी कैमरे में होगा अपग्रेड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक