1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सरकार की नई चेतावनी, फोन पर बात करते समय इंटरनेट करें बंद, हो सकता है बड़ा फ्रॉड

सरकार की नई चेतावनी, फोन पर बात करते समय इंटरनेट करें बंद, हो सकता है बड़ा फ्रॉड

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 11, 2025 06:35 pm IST,  Updated : Jun 11, 2025 06:35 pm IST

सरकार ने फोन पर बात करते समय इंटरनेट ऑन करने वाले यूजर्स के लिए नई चेतावनी जारी की है। I4C ने अपनी चेतावनी में यूजर्स को आगाह करते हुए बताया कि ऐसा करने से आपके साथ बड़ा फ्रॉड हो सकता है।

Mobile Phone Calling - India TV Hindi
फोन पर कॉल करते समय चलाते हैं इंटरनेट Image Source : FILE

क्या आप भी कॉल के दौरान अपने फोन में इंटरनेट ऑन रखते हैं? अगर हां तो सरकार ने आपके लिए नई चेतावनी जारी की है। सरकारी संस्थान इंडियन साइबरक्राइम कोओर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए नई वॉर्निंग जारी की है। गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी ने कहा कि इन दिनों साइबर अपराधी कॉल के दौरान इंटरनेट ऑन रखने वाले यूजर्स को टारगेट कर रहे हैं। I4C द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें इससे होने वाले खतरे के बारे में आगाह किया है।

I4C के इस वीडियो में यूजर्स को आगाह किया जा रहा है कि कॉल के दौरान इंटरनेट ऑन रहने पर साइबर अपराधी आपके माइक्रोफोन का एक्सेस लेकर बातें सुन सकते हैं। वे आपके डिवाइस में माइक्रोफोन का परमिशन दिए जाने वाले ऐप्स को गूगल क्रोम के माध्यम से नेविगेट करते हैं। इसके बाद आपके मोबाइल पर की जाने वाली बातें सुनने का काम करते हैं। इसका फायदा उठाते हुए हैकर्स आपके फोन पर कॉल के जरिए OTP भेजकर बड़ा फ्रॉड भी कर सकते हैं।

ऐसे बचें

साइबरक्राइम कोओर्डिनेशन सेंटर ने अपने वीडियो में इससे बचने के तरीके के बारे में भी बताया है। वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक, नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके यूजर्स खुद को बचा सकते हैं।

  • इसके लिए यूजर्स को सबसे पहले अपने फोन में मौजूद गूगल क्रोम ऐप पर जाना होगा।
  • फिर साइड में दिए गए तीन डॉट्स वाले मैन्यू पर टैप करना होगा।
  • यहां सेटिंग्स में जाकर नीचे स्क्रॉल करें और साइट सेटिंग्स में जाएं।
  • फिर यहां आप चेक कर सकते हैं कि किन ऐप्स को माइक्रोफोन का परमिशन दिया गया है।
  • आप एक-एक करके उन ऐप्स से माइक्रोफोन का परमिशन हटा सकते हैं।

इस तरीके से भी हटा सकते हैं परमिशन

  • इसके अलावा आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • फिर आपको प्राइवेसी में जाकर परमिशन मैनेजर पर जाना होगा।
  • यहां आप जिन ऐप्स को माइक्रोफोन की परमिशन दी गई है उसे चेक कर सकते हैं।
  • जिन ऐप्स को जरूरत नहीं है  उनसे माइक्रोफोन का परमिशन एक-एक करके हटा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

Nothing Phone 3 की कीमत लॉन्च से पहले लीक, आ गया First Look

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक