1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. लॉन्च के कुछ दिन बाद ही हजारों रुपये सस्ता हुआ 'Unbreakable' स्मार्टफोन, Amazon पर तगड़ा ऑफर

लॉन्च के कुछ दिन बाद ही हजारों रुपये सस्ता हुआ 'Unbreakable' स्मार्टफोन, Amazon पर तगड़ा ऑफर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 07, 2024 11:40 am IST,  Updated : Mar 07, 2024 11:43 am IST

Honor के हाल में लॉन्च हुए 'Unbreakable Smartphone' की खरीद पर दमदार ऑफर मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर चल रहे सेल में इस फोन को हजारों रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।

Honor X9b 5G Discount offer- India TV Hindi
Honor X9b 5G Discount offer Image Source : FILE

Honor X9b 5G Discount offer: ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर चल रहे Honor Days Sale में हाल में लॉन्च हुए 'Unbreakable' स्मार्टफोन की खरीद पर आप हजारों रुपये बचा सकते हैं। ऑनर का यह स्मार्टफोन पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ है। Honor X9b 5G में 5,800mAh की दमदार बैटरी, 108MP कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह इंडस्ट्री का पहला स्मार्टफोन है, जो 360 डिग्री ड्रॉप प्रोटेक्शन फीचर के साथ आता है।

हजारों रुपये का डिस्काउंट

अमेजन पर इस स्मार्टफोन की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट चुनिंदा बैंक के कार्ड पर दिया जा रहा है। इसके अलावा 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। इस स्मार्टफोन को एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 256GB में आता है। फोन की कीमत 25,999 रुपये है। डिस्काउंट के बाद आप इसे 22,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इसे दो कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लैक और ऑरेंज में आता है।

Honor X9b 5G Discount offer
Image Source : AMAZONHonor X9b 5G Discount offer

Honor X9b 5G के फीचर्स

यह स्मार्टफोन 6.78 इंच के 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 1.5K डिस्प्ले के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर मिलता है। फोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में Android 13 पर बेस्ड MagicOS 7.2 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

Honor के इस फोन में 5,800mAh  की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी तीन दिनों तक चलती है। इसके साथ 35W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। ऑनर का यह स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 108MP का मेन कैमरा, 5MP का अल्ट्रावाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस प्राइस रेंज में Realme 12 Pro, Redmi Note 13 Pro, Poco X6 Pro जैसे स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है।

यह भी पढ़ें - सैमसंग ने 9000 रुपये से कम में लॉन्च किया तगड़ा स्मार्टफोन, चार कैमरे समेत मिलेंगे दमदार फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक