1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. फिर से मार्केट में लौटा HTC, लॉन्च किया 7,000mAh बैटरी और Android 14 वाला धांसू डिवाइस

फिर से मार्केट में लौटा HTC, लॉन्च किया 7,000mAh बैटरी और Android 14 वाला धांसू डिवाइस

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 03, 2024 11:55 am IST,  Updated : May 03, 2024 11:55 am IST

HTC Returns in Market: अपने प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए लोकप्रिय ब्रांड एचटीसी ने एक बार फिर से वापसी की है। एचटीसी ने 7,000mAh की दमदार बैटरी और Android 14 वाला डिवाइस मार्केट में उतारा है।

HTC A101 Plus- India TV Hindi
HTC A101 Plus Image Source : FILE

HTC Returns in Market: अपने टच स्मार्टफोन के लिए लोकप्रिय ब्रांड HTC ने एक बार फिर से मार्केट में वापसी की है। कंपनी ने 7,000mAh की दमदार बैटरी और Android 14 वाला डिवाइस लॉन्च किया है। एचटीसी ने इससे पहले फरवरी में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 में हिस्सा लिया था। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में कंपनी ने अपने वर्चुअल रियलिटी हार्डवेयर इकोसिस्टम (VIVE) पेश की थी। कंपनी के VIVE का इकोसिस्टम प्रीमियम VR हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और कॉन्टेंट पर आधारित है।

HTC ने अपना दमदार टैबलेट A101+ मार्केट में पेश किया है। इससे पहले कंपनी ने जुलाई 2022 में इसका स्टैंडर्ड वर्जन दक्षिण अफ्रीका और रूस में उतारा था। इस मिड बजट रेंज टैबलेट को रूस में उतारा गया है। इसकी कीमत RUB 15,990 (लगभग 14,500 रुपये) है। इस टैबलेट को ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। एचटीसी ने अभी कंफर्म नहीं किया है कि इस टैबलेट को भारत या अन्य मार्केट में लॉन्च किया जाएगा या नहीं?

HTC A101+ के फीचर्स

एचटीसी का यह टैबलेट 10.95 इंच की WUXGA IPS डिस्प्ले के साथ आता है। इस टैबलेट का डिस्प्ले रेजलूशन 1920 x 1200 पिक्सल है। यह टैबलेट Unisoc T606 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। इस टैबलेट में 8GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। टैबलेट की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। यह टैबलेट लेटेस्ट Android 14 पर काम करता है।

इस टैबलेट में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे चार्ज करने के लिए 10W USB Type C चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, डुअल नैनो सिम कार्ड, डुअल बैंड Wi-Fi सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, यह क्वॉड स्पीकर्स, फेस अनलॉक जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।

HTC A101 Plus के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस टैबलेट में 13MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस टैबलेट में 8MP का कैमरा मिलता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक