1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. MacBook Air M1 की औंधे मुंह गिरी कीमत, Amazon ने फिर किया हैवी Price cut

MacBook Air M1 की औंधे मुंह गिरी कीमत, Amazon ने फिर किया हैवी Price cut

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 08, 2025 06:30 am IST,  Updated : Jun 08, 2025 06:30 am IST

Apple के प्रीमियम लैपटॉप MacBook Air M1 को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने इसकी कीमत में एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट किया है। मैकबुक एयर एम 1 में आपको 18 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है।

MacBook Air M1, MacBook Air M1 Price, MacBook Air M1 Discount, MacBook Air M1 Price drop- India TV Hindi
Apple के प्रीमियम लैपटॉप को सस्ते में खरीदने का है शानदार मौका। Image Source : फाइल फोटो

Apple के लैपटॉप यानी मैकबुक काफी महंगे आते हैं यही वजह है कि ज्यादातर लोग नॉर्मल विंडोज लैपटॉप खरीदते हैं। अगर आप भी सिर्फ बजट की समस्या की वजह से मैकबुक की जगह विंडोज खरीदने जा रहे हैं तो रुक जाइए। Apple MacBook Air M1 की कीमत में अब बड़ी कटौती हो गई है। आप इस प्रीमियम लैपटॉप को इस समय सबसे कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इस लैपटॉप में आपको कई घंटों का बैटरी बैकअप मिलने वाला है। 

आपको बता दें कि ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन अपने करोड़ों ग्राहकों को इस कई सारे प्रीमियम लैपटॉप्स पर धमाकेदार डील ऑफर कर रहा है। अमेजन के डिस्काउंट ऑफर में आप स्टूडेंट वर्क से लेकर प्रोफेशनल वर्क तक के लिए लैपटॉप को काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। कंपनी इस समय ग्राहकों को HP, Apple, Acer, Lenovo और Asus जैसे ब्रैंड्स पर धांसू ऑफर्स दे रही है। इस समय आपको लैपटॉप की खरीदारी पर हजारों रुपये की सीधी बचत कर सकते हैं। 

MacBook Air M1 की औंधे मुंह गिरी कीमत 

अमेजन में MacBook Air M1 इस समय 89,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। यह प्राइस इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। अमेजन इस मॉडल पर इस समय ग्राहकों को फ्लैट 34% का डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 58,990 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। अमेजन ग्राहकों को बैंक ऑफर भी दे रहा है जिसका फायदा लेकर आप एक्स्ट्रा बचत भी कर पाएंगे। 

MacBook Air M1 की खरीदारी पर सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स में 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अमेजन 2949 रुपये का कैशबैक ऑफर भी दे रहा है। आप इसे 24 महीने की EMI ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं। EMI पर खरीदने पर आपको करीब 2888 रुपये हर महीने देने पड़ेंगे।  आपको बता दें कि अमेजन ग्राहकों को इस पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आप के पास कोई पुराना लैपटॉप है तो आप उसे 6750 रुपये तक में एक्सचेंज करा सकते हैं। 

MacBook Air M1 के स्पेसिफिकेशन्स

  1. MacBook Air M1 में 13.3 इंच की बड़ी रेटिना डिस्प्ले मिलती है। 
  2. MacBook Air M1 में आपको 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है।
  3. Apple M1 चिप 8-कोर CPU प्रोसेसर मिलता है जो हैवी टास्क को भी आसानी से हैंडल कर लेता है।
  4. गेमिंग जैसे टास्क के लिए कंपनी ने इसमें इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स कार्ड दिया है।
  5. एक बार फुल चार्ज होने पर आपको इसमें 18 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है।
  6. Apple MacBook Air M1 में बैकलिट कीबोर्ड मिलता है। 
  7. वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फेसटाइम HD कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- BSNL ने निजी कंपनियों की बढ़ा दी टेंशन, 336 दिन तक सभी नेटवर्क पर मिलेगी Unlimited Calling

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक