1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iOS 26.1 हुआ रिलीज, आज से बदल जाएंगे आपके iPhone, मिलेंगे ये खास फीचर्स

iOS 26.1 हुआ रिलीज, आज से बदल जाएंगे आपके iPhone, मिलेंगे ये खास फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 04, 2025 02:59 pm IST,  Updated : Nov 04, 2025 02:59 pm IST

iPhone के लिए नया iOS 26.1 अपडेट रिलीज हो गया। नए अपडेट में यूजर्स को लिक्विड ग्लास डिजाइन, लाइव ट्रांसलेशन, स्वाइप फीचर्स आदि में बड़ा अपग्रेड मिलेगा। यह अपडेट iPhone यूजर्स का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल देगा।

iOS 26.1, iOS 26.1 Update- India TV Hindi
आईओएस 26.1 Image Source : APPLE

Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 26.1 अपडेट रिलीज कर दिया है। iPhone 17 समेत कई पुराने मॉडल में यह नया अपडेट आज से मिलने लगेगा। यह नया अपडेट लिक्विड ग्लास, लॉक स्क्रीन स्वाइप, लाइव ट्रांसलेशन, एप्पल म्यूजिक इंटिग्रेशन जैसे कई नए फीचर्स से लैस है। एलिजिबल आईफोन में ये फीचर मिलने लगेंगे। एप्पल ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी है। iPhone 17 सीरीज लॉन्च के बाद एप्पल ने iOS 26 को रोल आउट किया था। अब इसका नया वर्जन आईफोन के लिए रोल आउट किया गया है।

मिलेंगे ये खास फीचर्स

Liquid Glass- एप्पल के इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में बहुप्रतिक्षित लिक्विड ग्लास डिजाइन मिलने लगेगा। यह फीचर आईफोन की स्क्रीन पर दिखने वाले एलिमेंट्स को पारदर्शी बनाता है। इसमें ऐप स्विच करते समय यूजर इंटरफेस में ग्लास जैसा ट्रांजिशन मिलेगा। यूजर्स अपने हिसाब से ग्लास डिजाइन को कस्टमाइज कर सकते हैं। वे चाहे तो लिक्विड ग्लास को ज्यादा ट्रांसपैरेंट या ट्रांसलूसेंट बना सकते हैं।

Lock Screen Swipe- iOS 26.1 अपडेट के साथ जो नया फीचर मिलेगा, जिसमें वे अपने लॉक स्क्रीन को कंट्रोल कर सकते हैं। अब लॉक स्क्रीन स्वाइप होने पर गलती से फोन का कैमरा ऑन नहीं होगा और प्राइवेसी बरकरार रहेगी। इसके लिए यूजर्स सेटिंग्स में जाकर कैमरा वाले ऑप्शन में Lock Screen Swipe to Open Camera को सेलेक्ट कर सकते हैं।

Live Translation- एप्पल ने AI यानी एप्पल इंटेलिजेंस की क्षमताओं को नए अपडेट में ज्यादा बेहतर किया है। अब यूजर लाइव ट्रांसलेशन फीचर को कई और नई भाषाओं में यूज कर सकते हैं। इसमें चाइनीज, जापानीज और कोरियन भाषाओं का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा कैमरा के साथ-साथ एप्पल म्यूजिक को भी लॉक स्क्रीन स्वाइप से कंट्रोल किया जा सकेगा। यूजर्स स्वाइप जेस्चर के जरिए गाने बदल सकेंगे। वहीं, Live Capture, Fitness, Alarm, Face Time आदि में भी अपग्रेड किया गया है।

iOS 26.1 कैसे करें डाउनलोड?

  • इसके लिए यूजर्स को iPhone की सेटिंग्स में जाना होगा।
  • यहां General में जाकर Software Update पर टैप करें।
  • फिर लेटेस्ट अपडेट को चेक करें। अगर अपडेट उपलब्ध है तो Download and Install पर टैप करें।
  • इसके बाद नया iOS 26.1 अपडेट डाउनलोड होने लगेगा।
  • अपडेट होने के बाद फोन को रिस्टार्ट करें यो नए फीचर्स को यूज करें।

यह भी पढ़ें -

Xiaomi की हो गई इंटरनेशनल बेइज्जती, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने फोन की सुरक्षा पर उठाए सवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक