जब भी प्रीमियम स्मार्टफोन की बात आती है तो सबसे पहले आईफोन का ही ख्याल आता है। आईफोन लेने का मन सभी का होता है लेकिन महंगे होने की वजह से कई लोग इसे खरीदने का प्लान छोड़ देते हैं। अगर आप कम कीमत में आईफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Apple ने iPhone 14 के दाम में पहले ही बड़ी कटौती कर दी है लेकिन अब आपके पास इसे और भी सस्ते दाम में खरीदने का मौका है।
iPhone 14 के 256GB स्टोरेज की कीमत पहले ही कम हो चुकी थी लेकिन अब इसके 512GB वाले मॉडल की कीमत भी डाउन हो चुकी है। ऐसे में अब आपके पास आईफोन के साथ साथ बड़ी स्टोरेज वाला आईफोन लेना का शानदार मौका है। इस समय आप iPhone 14 512GB स्टोरेज वेरिएंट को करीब 40 हजार रुपये में खरीद सकते हैं। आइए आपको इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन (Amazon) ने iPhone 14 512GB वाले वेरिएंट की कीमत में बड़ी कटौती की है। आईफोन का यह मॉडल अमेजन में इस समय 99,900 रुपये यानी लगभग पूरे एक लाख रुपये में लिस्ट है। लेकिन अभी अमेजन ने इसकी कीमत में बड़ा प्राइस कट किया है। इस स्मार्टफोन पर इस समय 30% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद आप इसे सिर्फ 69,900 रुपये में खरीद सकते हैं।
Amazon करोड़ों ग्राहकों को इस फोन पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ तगड़े बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अमेजन बॉयर्स को सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर 2000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा इस फोन पर आपको 2097 रुपये का कैशबैक ऑफर भी मिलता है। अगर आपका बजट कम है तो आप इस फोन को EMI के साथ भी खरीद सकते हैं। अमेजन से आप सिर्फ 31,149 रुपये की मंथली ईएमआई पर इसे खरीद कर ले जा सकते हैं।
अब बात करते हैं iPhone 14 512GB पर मिलने वाले सबसे धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर के बारे में जिससे आप इसे करीब 40 हजार रुपये में ही खरीद पाएंगे। अमेजन इस पर 22,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आप पुराने स्मार्टफोन एक्सचेंज कराते हैं और पूरी एक्सचेंज वैल्यू पा जाते हैं तो आपके पास सभी ऑफर्स के साथ 48 हजार रुपये में खरीदने का मौका है। हालांकि आपको ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा।
संपादक की पसंद