एप्पल आईफोन्स दूसरे स्मार्टफोन्स की तुलना में काफी महंगे आते हैं। यही वजह है कि ज्यादातर लोग डिस्काउंट ऑफर के साथ इसे खरीदने की प्लानिंग करते हैं। अगर आप अभी एक नया आईफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Apple iPhone 128GB इस समय लोवेस्ट प्राइस में खरीदने का मौका है। अगर आप अभी खरीदारी करते हैं तो अच्छे खासे पैसे बचा सकते हैं।
अब आपको आईफोन खरीदने के लिए किसी स्पेशल सेल के शुरू होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ने ही iPhone 15 सीरीज के अलग-अलग मॉडल्स में बड़ी कटौती की है। फ्लिपकार्ट और अमेजन के ऑफर्स ने आईफोन खरीदने वाले ग्राहकों की मौज करा दी है।
फ्लिपकार्ट में iPhone 15 128GB इस समय 79,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। कंपनी ग्राहकों को इस समय इसके ब्लैक वेरिएंट पर 16% का डिस्काउंट दे रही है। इस फ्लैट डिस्काउंट के बाद आप इसे सिर्फ 66,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदारी पर आप 5% का कैशबैक ऑफर भी पा सकते हैं।
अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे एक्सचेंज भी कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 65,600 रुपये तक बचाने का मौका दे रहा है। हालांकि आपको कितनी एक्सचेंज वैल्यू मिलेगी यह फोन के वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगा।
अमेजन ग्राहकों को iPhone 15 पर फ्लिपकार्ट की तुलना में कहीं ज्यादा बड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। अमेजन पर iPhone 15 128GB वेरिएंट इस समय 79,900 रुपये में लिस्ट है। इस डिस्काउंट ऑफर के साथ आप आईफोन 15 को सिर्फ 59,999 रुपये की कीमत पर खऱीद सकेंगे। अमेजन ग्राहकों को इस प्रीमियम फोन को 2,701 रुपये की मंथली ईएमआई पर घर लेने का मौका दे रहा है।
अमेजन iPhone 15 128GB की खरीदारी पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। इस प्लेटफॉर्म में आप अपने पुराने स्मार्टफोन को 53,200 रुपये तक की कीमत में एक्सचेंज कर सकते हैं। अगर आप पूरी एक्सचेंज वैल्यू हासिल कर लेते हैं तो इस फोन को कुछ हजार रुपये में ही खरीकर घर ले जा पाएंगे।
संपादक की पसंद