1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. उम्मीद से पहले लॉन्च हो सकता है iPhone 17e, प्रोसेसर और चार्जिंग डिटेल आई सामने

उम्मीद से पहले लॉन्च हो सकता है iPhone 17e, प्रोसेसर और चार्जिंग डिटेल आई सामने

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 06, 2026 11:22 am IST,  Updated : Feb 06, 2026 11:25 am IST

iPhone 17e की लॉन्च डेट का लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एप्पल अपने अफोर्डेबल आईफोन की नई जेनरेशन को उम्मीद से पहले लॉन्च कर सकता है। इसके कई फीचर्स भी लीक हुए हैं।

iPhone 17e, iPhone 17e launch- India TV Hindi
आईफोन 17e जल्द भारत मे होगा लॉन्च Image Source : APPLE WEBSITE

iPhone 17e को उम्मीद से पहले लॉन्च किया जा सकता है। एप्पल अपने इस अफोर्डेबल आईफोन को इसी महीने यानी फरवरी में उतार सकता है। इस फोन से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। एप्पल का यह आईफोन पिछले साल आए iPhone 16e का अपग्रेड होगा। फोन के फीचर्स में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके चिपसेट और चार्जिंग फीचर की डिटेल एक जर्मन वेबसाइट के जरिए सामने आई है।

फरवरी में होगा लॉन्च!

एप्पल अपने इस सस्ते आईफोन को 19 फरवरी को लॉन्च कर सकता है। iPhone 16e को भी पिछले साल इसी दौरान लॉन्च किया गया था। जर्मन पब्लिकेशन Macwelt ने दावा किया है कि क्यूपरटिनो बेस्ट टेक कंपनी करेंट जेनरेशन मॉडल को 19 फरवरी को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, एप्पल की तरफ से अपने अपकमिंग आईफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। गूगल भी अपने सस्ते पिक्सल 10a को इसी महीने 18 फरवरी को लॉन्च करने वाला है। यह फोन 18 फरवरी से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

फीचर्स होंगे इंप्रूव

iPhone 17e की लीक डिटेल्स के मुताबिक, एप्पल का यह आईफोन डायनैमिक आईलैंड फीचर के साथ आ सकता है। इस सीरीज में पहली बार नॉच डिजाइन को रिमूव किया जाएगा। इसके अलावा इसमें MagSafe चार्जिंग फीचर भी मिल सकता है। इसके चिपसेट को भी अपग्रेड किया जा सकता है। एप्पल का यह सस्ता आईफोन A18 Pro या A19 चिपसेट के साथ आ सकता है। इसमें C1X चिप मिल सकता है, जो इसकी मल्टी-टास्किंग एबिलिटी को इंप्रूव करेगा। इस मोडेम को कंपनी ने iPhone Air में पहली बार यूज किया है।

इस अपकमिंग आईफोन 17e में Qi स्टैंडर्ड का वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। यह 7.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। वहीं, इसमें 25W का वायर्ड फास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है। iPhone 17e में 48MP का कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा यह फोन बिना टच आईडी के आएगा यानी इसमें फेस आईडी दिया जा सकता है। फोन के बैक में सिंगल कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - उसैन बोल्ट से भी तेज दौड़ता है ये रोबोट, चीनी कंपनी ने बनाया 1 सेकेंड में 10 मीटर भागने वाली मशीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक