1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 18 Pro का डिजाइन हुआ रिवील, CAD रेंडर में दिखी फोन की पहली झलक

iPhone 18 Pro का डिजाइन हुआ रिवील, CAD रेंडर में दिखी फोन की पहली झलक

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 07, 2026 10:55 am IST,  Updated : May 07, 2026 10:56 am IST

iPhone 18 Pro सीरीज का CAD रेंडर सामने आया है। एप्पल के इस प्रीमियम फोन में छोटा डायनैमिक आईलैंड डिस्प्ले मिल सकता है। वहीं, फोन में कई और अपग्रेड्स देखने को मिल सकता है।

iPhone 18 Pro- India TV Hindi
आईफोन 18 प्रो (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : INDIA TV

iPhone 18 सीरीज को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। एप्पल के अपकमिंग आईफोन सीरीज की अग्रेसिव प्राइसिंग के साथ-साथ अब फोन का डिजाइन भी सामने आया है। iPhone 18 Pro का CAD रेंडर सामने आया है, जिसमें फोन का डिजाइन रिवील हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में छोटा डायनैमिक आईलैंड दिया जा सकता है। इसके अलावा फेस आईडी कंपोनेंट्स को डिस्प्ले के अंदर छिपाया जा सकता है।

मिलेगा छोटा डायनैमिक आईलैंड

एप्पल हर साल अपने आईफोन में कुछ न कुछ नया लेकर आता है। यही कारण है कि आईफोन को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। Android Headlines की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल के अपकमिंग आईफोन का CAD रेंडर सामने आया है, जिसमें फोन के फ्रंट में छोटा आईलैंड वाला डिस्प्ले दिया गया है। पहले भी इसे लेकर जानकारी सामने आई है। पिछले दिनों iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के डमी यूनिट्स सामने आए हैं, जिनमें फोन के बैक पैनल का डिजाइन रिवील हुआ था।

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की तरह ही iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल का डिजाइन भी पिछली सीरीज की तरह ही होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज का डायनैमिक आईलैंड 14.98mm चौड़ा होगा, जो पिछली iPhone 17 Pro सीरीज से लगभग 25% कम चौड़ा होगा। इसके अलावा डिस्प्ले के कैमरा कटआउट को भी पिछली सीरीज के मुकाबले छोटा रखा जाएगा, जो दर्शाता है कि कंपनी फेसआईडी के कंपोनेंट को डिस्प्ले के अंदर छिपाने वाली है।

चिपसेट में होगा अपग्रेड

iPhone 14 Pro सीरीज के बाद से पहली बार कंपनी अपने डायनैमिक आईलैंड के डिजाइन में ये बदलाव करने वाली है। एप्पल इसे मिनी डायनैमिक आईलैंड का नाम दे सकता है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की तरह ही इसके स्टैंडर्ड मॉडल iPhone 18 में भी छोटा डायनैमिक आईलैंड दिया जा सकता है। अपकमिंग आईफोन सीरीज को A19 Pro चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। सितंबर में लॉन्च होने वाले ये दोनों फोन iOS 27 के साथ पेश किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ QLED Smart TV, घर में मिलेगा थिएटर वाला एक्सपीरियंस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक