1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQOO 15 एपेक्स एडिशन भारत में लॉन्च, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लोडेड फोन

iQOO 15 एपेक्स एडिशन भारत में लॉन्च, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लोडेड फोन

 Published : Apr 01, 2026 12:46 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 02:39 pm IST

iQOO 15 का एपेक्स एडिशन आज भारत में लॉन्च हुआ है और इसका नया कलर काफी आकर्षक लग रहा है, फोन के और स्पेसिफिकेशन भी जान लीजिए।

iQOO 15 Apex Editio- India TV Hindi
आईकू 15 एपेक्स एडीशन Image Source : IQOO

iQOO 15 एपेक्स एडिशन आज भारत में लॉन्च हो गया है। ये फोन आईकू के लेटेस्ट फ्लैगशिप हैंडसेट iQOO 15 के स्पेशल एडिशन के तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है और इसने फोन के मौजूदा अल्फा और लेजेंड कलर्स को ही आगे बढ़ाया है। अपने ओरिजनल मॉडल के मुताबिक ही ये क्वॉलकॉम 3एनएम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रेगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ आता है। इस हैंडसेट में 6.85-इंच का डिस्प्ले मिल रहा है जो कि 2K रेजलूशन के साथ आता है और 144Hz रिफ्रेश रेट तक को सपोर्ट करता है। इस iQOO 15 एपेक्स एडिशन फोन में 7000mAh की बैटरी मिल रही है।

iQOO 15 एपेक्स एडिशन की कीमत और अवेलेबिलिटी

iQOO 15 एपेक्स एडिशन की कीमत भारत में 72,999 रुपये से शुरू हो रही है और ये इसके 12जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। ये 16GB + 512GB कन्फिगरेशन में भी अवेलेबल है और इसकी कीमत 79,999 रुपये है। प्री-बुकिंग ऑफर्स के तहत कस्टमर्स 6000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। इसके बाद दोनों वेरिएंट की कीमत 6000 रुपये घट जाती है और क्रमशः 66,999 रुपये और 73,999 रुपये हो जाती है।

कब से खरीदा जा सकता है फोन?

iQOO 15 एपेक्स एडिशन आज से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। हालांकि कस्टमर्स इसे 6 अप्रैल दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। इसे iQOO इंडिया की वेबसाइट, अमेजन, वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल और देशभर में मौजूद रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। जिन्होंने इस फोन को प्री-बुक कराया होगा उन्हें इस फोन की खरीद पर कॉम्प्लीमेंट्री iQOO TWS मिलेंगे जिनकी कीमत 1899 रुपये है। इसके अलावा फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी मिलेगा जिसे 12 महीनों तक जारी रखा जा सकता है।

iQOO 15 एपेक्स एडिशन के और फीचर्स जानें

ये एक डुअल सिम (नैनो+नैनो) फोन है जो एंड्रॉइड 16 बेस्ड OriginOS 6 पर रन करता है। कंपनी ने 5 एंड्रॉइड अपग्रेड्स और सात साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। हैंडसेट में 6.85-इंच सैमसंग M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो कि 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 

ये फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसैट से लैस है और इसमें 3 सुपरकंप्यूटिंग चिप मिलती है। इसके साथ 16GB की LPDDR5x रैम मिलती है और 512GB की UFS4.1 इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।

iQOO 15 एपेक्स एडिशन के कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलती हैं, इसमें 50-मेगापिक्सेल सोनी IMX921 प्राइमरी कैमरा मिलेगा जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ आएगा। 50-मेगापिक्सल सोनी IMX882 1/1.95-इंच पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा जो कि 3x ऑप्टिकल जूम के साथ मिलता है। वहीं 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलता है। इसके अलावा फ्रंट में 32-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।

iQOO 15 एपेक्स एडिशन में IP68 + IP69 रेटिंग मिलती है जो पानी और धूल से इसे बचाती है। इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन बैटरी मिलती है जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

ये भी पढ़ें 

Xiaomi की मिनी LED सीरीज अप्रैल में होगी लॉन्च, वाइब्रेंट कलर्स वाली बड़ी स्क्रीन से लैस टीवी के फीचर्स समझें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक