1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQOO 16 गेमिंग फोन हुआ लॉन्च, सबसे तेज प्रोसेसर के साथ मिलेगी 8400mAh की बैटरी

iQOO 16 गेमिंग फोन हुआ लॉन्च, सबसे तेज प्रोसेसर के साथ मिलेगी 8400mAh की बैटरी

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 29, 2026 07:15 pm IST,  Updated : Sep 29, 2026 07:35 pm IST

iQOO ने अपना सबसे तगड़ा गेमिंग फोन लॉन्च कर दिया है। आईकू का यह फ्लैगशिप फोन सबसे तेज Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 8,400mAh की बैटरी भी मिलेगी।

iQOO 16- India TV Hindi
आईकू 16 Image Source : IQOO

Highlights

  • iQOO ने अपना सबसे दमदार गेमिंग फोन लॉन्च कर दिया है।
  • iQOO 16 में कंपनी ने सबसे तेज Qualcomm का 2nm चिपसेट यूज किया है।
  • इस फोन में 8,400mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है।

iQOO 16 गेमिंग फोन चीन में लॉन्च हो गया है। Vivo के सब ब्रांड का यह गेमिंग स्मार्टफोन सबसे तेज चिपसेट के साथ पेश किया गया है। Qualcomm ने हाल ही में अपने इस 2nm चिपसेट को लॉन्च किया है। iQOO 16 में दमदार प्रोसेसर के साथ-साथ कंपनी ने 8,400mAh की बैटरी भी दी है। यही नहीं, इसमें यूनीक डिजाइन वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।

iQOO 16 की कीमत

आईकू का यह फोन चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 5,999 (लगभग 86,000 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 6,799 (लगभग 97,000 रुपये), CNY 7,499 (लगभग 1,07,000 रुपये) और CNY 8,499 (लगभग 1,21,000 रुपये) है।

आईकू का यह फोन तीन कलर ऑप्शन -Chasing the Light, Legend और Racing Track में खरीदा जा सकेगा। इसे Vivo Online Store पर अगले महीने सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

iQOO 16 के फीचर्स

इस गेमिंग फोन में कंपनी ने 6.85 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसमें कंपनी ने Samsung का M16 पैनल यूज किया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2800 निट्स तक की है। इसमें IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा। यह फोन Qualcomm के लेटेस्ट 2nm चिपसेट Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 पर काम करता है।

iQOO 16 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.85 इंच, AMOLED, 165Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6
स्टोरेज 16GB, 1TB
बैटरी 8400mAh, 100W, 40W
कैमरा 50MP + 50MP + 50MP, 32MP
OS Android 17, OriginOS 7

इस फोन में 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में LPDDR5x Ultra रैम का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इसमें UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज का भी सपोर्ट मिलेगा। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर काम करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB Type-C, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 8,400mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

iQOO 16 के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन से 8K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

यह भी पढ़ें - Motorola के चौड़े फोल्डेबल फोन का डिजाइन हुआ लीक, 'Razr Flex' के नाम से होगा लॉन्च?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।