1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Make In India की धूम, अमेरिका और यूरोप में बिकेंगे भारत में बने Google Pixel स्मार्टफोन : रिपोर्ट

Make In India की धूम, अमेरिका और यूरोप में बिकेंगे भारत में बने Google Pixel स्मार्टफोन : रिपोर्ट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 08, 2024 11:08 am IST,  Updated : Jul 08, 2024 11:08 am IST

Apple के बाद अब Google भी भारत में बने Pixel स्मार्टफोन को अमेरिकी और यूरोप में एक्सपोर्ट कर सकती है। सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के लिए भारत में दो कंपनियां Pixel स्मार्टफोन असेंबल करेगी। जल्द ही, इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है।

Google Pixel Smartphone- India TV Hindi
Google Pixel Smartphone Image Source : FILE

मोदी सरकार के Make In India प्रोग्राम की धूम देखने को मिल रही है। Apple के बाद अब Google भी भारत में बने Pixel स्मार्टफोन को अमेरिका और यूरोप में एक्सपोर्ट करने वाला है। कंपनी अगले महीने 13 अगस्त को Pixel 9 स्मार्टफोन सीरीज ग्लोबली लॉन्च करने वाली है।

सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल की यह सीरीज Made in India यानी भारत में असेंबल की जाएगी और बाहर एक्सपोर्ट होगी। गूगल की इस सीरीज को भारत में Foxconn और Dixon Technologies असेंबल करेंगे। इसे लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है।

सितंबर में शुरू होगी असेंबली!

सामने आई रिपोर्ट की मानें तो Dixon Technologies भारत में पिक्सल 9 सीरीज के बेस यानी स्टैंडर्ड मॉडल को बनाएगा। वहीं, Foxconn के पास इस सीरीज के प्रो और प्रीमियम मॉडल की असेंबली का जिम्मा है। गूगल की इस सीरीज का प्रोडक्शन इस साल सितंबर में शुरू किया जा सकता है।

भारत में गूगल पिक्सल सीरीज का मार्केट शेयर 1 प्रतिशत से भी कम है, लेकिन कंपनी अमेरिका और यूरोप जैसे मुख्य मार्केट में भारत में तैयार हुए अपने स्मार्टफोन एक्सपोर्ट करने वाली है। Google से पहले भी कई स्मार्टफोन कंपनियां भारत में बने स्मार्टफोन विदशों में एक्सपोर्ट कर रही हैं।

Pixel 9 Series के फीचर्स (संभावित)

Google Pixel 9 Series की बात करें तो अगले महीने लॉन्च होने वाली इस सीरीज की पहली झलक पिछले दिनों आनलाइन दिखी है। लीक के मुताबिक, अलजीरिया में गूगल के इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल उपलब्ध कराया जा चुका है। इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.24 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।

वहीं, इसका प्रो मॉडल 6.34 इंच के डिस्प्ले के साथ आ सकता है। गूगल की यह सीरीज नेक्स्ट जेनरेशन Tensor G4 प्रोसेसर के साथ आएगी, जो AI से लैस होगा। फोन में 8GB/12GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज मिल सकता है। गूगल की इस सीरीज का भी लुक और डिजाइन पिछले साल लॉन्च हुई Pixel 8 सीरीज की तरह होगी। कंपनी ने इस सीरीज को आधिकारिक तौर पर टीज किया है।

यह भी पढें - AI के जरिए आवाज बदल कर हो रहा फ्रॉड, जानें खुद को जाल में फंसने से कैसे बचाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक