1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola Edge 60 Pro भारत में इस दिन देने जा रहा है दस्तक, कंपनी ने लॉन्च डेट का किया खुलासा

Motorola Edge 60 Pro भारत में इस दिन देने जा रहा है दस्तक, कंपनी ने लॉन्च डेट का किया खुलासा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 26, 2025 12:14 pm IST,  Updated : Apr 26, 2025 12:14 pm IST

मोटोरोला की तरफ से हाल ही में कई सारे स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में लॉन्च किए गए हैं। अब कंपनी एक और स्मार्टफोन लाने जा रही है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि Motorola Edge 60 Pro अगले सप्ताह भारत में दस्तक देगा।

Motorola Edge 60 Pro India Launch Date, 30 April 2025, specs, Motorola Edge 60 Pro Launch Date- India TV Hindi
मोटोरोला भारत में लॉन्च करने जा रहा है धमाकेदार स्मार्टफोन। Image Source : फाइल फोटो

स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला लगातार भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है। कंपनी ने पिछले एक साल में कई सारे स्मार्टफोन्स को इंडियन मार्केट में पेश किए हैं। हाल ही में मोटोरोला की तरफ से भारतीय फैंस के लिए Motorola Edge 60 Fusion और Motorola Edge 60 stylus को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी एक और धांसू स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर ली है जो कि Motorola Edge 60 Pro होगा।

Motorola Edge 60 Pro को लेकर कंपनी की तरफ से कुछ दिन पहले ही टीजर रिलीज कर दिया गया था। टीजर वीडियो से इसमे मिलने वाले कई सारे फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। अब मोटोरोला ने इसकी लॉन्चिंग डेट का भी खुलासा कर दिया है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाह रहे हैं जो ड्यूरेबल हो और साथ ही दमदार फीचर्स मिलें तो यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। 

भारत में इस दिन होगा लॉन्च

मोटोरोला की तरफ से Motorola Edge 60 Pro को भारतीय बाजार में 30 अप्रैल 2025 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए की। आपको बता दें कि मोटो का यह धांसू स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही दस्तक दे चुका है। Motorola Edge 60 Pro में कंपनी ने कई सारे ऐसे फीचर्स उपलब्ध कराए हैं जो यूजर्स को डेली रूटीन वर्क के साथ-साथ हैवी गेमिंग जैसे काम में काफी शानदार एक्सपीरियंस देने वाले हैं।

Motorola Edge 60 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Motorola Edge 60 Pro में कंपनी ने 6.7 इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया है।
  2. टूट-फूट से बचाने के लिए कंपनी ने डिस्प्ले में Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी है।
  3. पानी और धूल से सेफ रखने के लिए इसमें कंपनी ने IP68 और IP69 की रेटिंग भी दी है।
  4. परफॉर्मेंस के लिए Motorola Edge 60 Pro में  MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर दिया गया है।
  5. स्मार्टफोन में 12GB तक की रैम और 512GB तक की बड़ी स्टोरेज मिलती है।
  6. Motorola Edge 60 Pro को पॉवर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है। 
  7. आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करेगा। 
  8. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50+50+10 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

यह भी पढ़ें- AC खरीदने की है प्लानिंग? इन बातों का रखेंगे ध्यान तो बिजली बिल और गर्मी दोनों से मिलेगी राहत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक