1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च, 12GB रैम के साथ मिलेगी 7000mAh की बैटरी

Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च, 12GB रैम के साथ मिलेगी 7000mAh की बैटरी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 06, 2026 12:44 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 12:44 pm IST

Motorola ने 7000mAh बैटरी, 12GB रैम वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला का यह फोन पिछले साल आए Edge 60 Fusion का अपग्रेड है और इसमें कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Motorola Edge 70 Fusion- India TV Hindi
मोटोरोला एज 70 फ्यूजन Image Source : MOTOROLA INDIA

Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी, 12GB रैम समेत कई तगड़े फीचर्स से लैस है। मोटोरोला का यह फोन पिछले साल आए Motorola Edge 60 Fusion का अपग्रेड है। कंपनी ने फोन के कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी आदि में अपग्रेड किया है। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया है। फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। पहली सेल में फोन की खरीद पर अच्छे ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

Motorola Edge 70 Fusion की कीमत

मोटोरोला का यह मिड बजट फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 29,999 रुपये और 32,999 रुपये है। कंपनी फोन की पहली सेल में 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

  • 8GB RAM + 128GB - 26,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB - 29,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB - 32,999 रुपये

इसके अलावा फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इस फोन की पहली सेल 12 मार्च को दिन के 12 बजे आयोजित किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने आज यानी 6 मार्च को इसका अर्ली बर्ड सेल रखा है, जो दिन के 12 बजे से शाम के 4 बजे के बीच आयोजित किया जा रहा है। इसे Panatone Blue Surf, Panatone Country Air और Panatone Silhouette कलर में खरीदा जा सकता है।

Motorola Edge 70 Fusion के फीचर्स

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। कंपनी फोन की खरीद पर 3 साल तक OS और 5 साल तक सिक्योरिटी अपग्रेड ऑफर कर रही है।

Motorola Edge 70 Fusion फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 7000mAh, 68W
कैमरा 50MP + 13MP, 32MP
OS Android 16

मोटोरोला का यह फोन 6.78 इंच के सुपर HD AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है। इस फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।

इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा। मोटोरोला का यह फोन डुअल 5G सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक