1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola G85 5G की कीमत धड़ाम, 23% सस्ते में मिल रहा 5000mAh बैटरी वाला फोन

Motorola G85 5G की कीमत धड़ाम, 23% सस्ते में मिल रहा 5000mAh बैटरी वाला फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 03, 2025 10:26 pm IST,  Updated : Dec 03, 2025 10:26 pm IST

मोटोरोला के 5000mAh बैटरी वाले 5G फोन की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। यह फोन लॉन्च प्राइस से 23% सस्ते में मिल रहा है। इस फोन में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरे जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Motorola G85 5G- India TV Hindi
मोटोरोला जी85 5जी Image Source : MOTOROLA

Motorola G85 5G को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। मोटोरोला के इस कर्व्ड डिस्प्ले फीचर वाले सस्ते फोन में बड़ा प्राइस कट किया गया है। इसमें 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर यह फोन लॉन्च प्राइस से 23% सस्ते में बेचा जा रहा है। फोन की कीमत में 5,000 रुपये तक की कटौती की गई है।

5,000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट

यह फोन फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसे 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। Motorola का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसे चार कलर ऑप्शन कोबाल्ट ब्लू, ओलिव ग्रीन, अर्बन ग्रे और वीवा मैजेंटा में खरीदा जा सकता है।

Motorola G85 5G के फीचर्स

यह फोन 6.67 इंच के 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। साथ ही, इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास मिलता है। Moto G85 5G में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है।

मोटोरोला के इस फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन में IP52 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा डुअल स्टीरियो स्पीकर समेत कई और तगड़े फीचर्स भी मिलते हैं। फोन के बैक में प्रीमियम वीगन लेदर डिजाइन मिलता है। यही नहीं, यह फोन स्वाइप-टू-शेयर समेत कई AI फीचर्स से लैस है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 50MP का मेन और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -

इससे सस्ता और कहां? 5499 रुपये में मिल रहा LED Smart TV, फ्लिपकार्ट पर मची है लूट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक