1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola ला रहा सस्ता वाटरप्रूफ फोन, लॉन्च से पहले कीमत आई सामने

Motorola ला रहा सस्ता वाटरप्रूफ फोन, लॉन्च से पहले कीमत आई सामने

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 23, 2026 06:10 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 06:10 pm IST

Motorola जल्द ही एक और सस्ता फोन Moto G87 लॉन्च करने वाला है। मोटोरोला के इस फोन की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है।

Motorola G87 5G- India TV Hindi
मोटोरोला जी87 5जी Image Source : MOTOROLA

Motorola एक और सस्ते वाटरप्रुफ फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन Moto G सीरीज में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को कंपनी के सपोर्ट पेज पर लिस्ट किया गया है, जहां इसके तकनीकी डिटेल्स रिवील किए गए हैं। लेनोवो ओन्ड ब्रांड का यह फोन Moto G87 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। यह फोन पिछले Moto G67 और Moto G77 का अपग्रेड होगा। साथ ही, मोटोरोला के इस फोन को रिटेलर ने भी लिस्ट किया है, जहां फोन की कीमत भी रिवील की गई है।

हार्डवेयर डिटेल रिवील

मोटोरोला के सपोर्ट के मुताबिक, यह फोन Moto G87 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के बेसिक ओवरव्यू और हार्डवेयर डिटेल सपोर्ट पेज पर रिवील किए गए हैं। यह फोन 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। कंपनी ने फोन में हाइब्रिड सिम कार्ड स्लॉट दिया है।

सपोर्ट पेज के मुताबिक, मोटोरोला का यह फोन ट्रिपल कैमरा के साथ आएगा। इसके बैक में स्क्वायर डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसके अलावा फोन में पंच-होल डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही, कनेक्टिविटी के लिए इसमें NFC का भी सपोर्ट दिया जाएगा। इस फोन में MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का प्रोसेसर मिल सकता है। इसे आर्कटिक सील, ब्लैक ओलिव और नाइल के साथ-साथ शेडेड पेनाटोन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत?

इटली के एक रिटेलर ने इस फोन की कीमत रिवील की है। Moto G87 को यहां EUR 407 यानी लगभग 44,800 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। मोटोरोला अपने इस फोन में बड़ी बैटरी दे सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। इसमें एक कैमरा 50MP का हो सकता है।

यह भी पढ़ें - ऑनलाइन गेमिंग पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 मई से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक