1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nokia वाली कंपनी ला रही सबसे सस्ता 5G फोन, कीमत 10,000 रुपये से भी होगी कम

Nokia वाली कंपनी ला रही सबसे सस्ता 5G फोन, कीमत 10,000 रुपये से भी होगी कम

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 14, 2026 05:56 pm IST,  Updated : May 14, 2026 05:56 pm IST

HMD जल्द ही भारत में अपना एक और सस्ता 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। नोकिया के फीचर फोन बनाने वाली कंपनी का यह फोन 10,000 रुपये से कम प्राइस में आएगा।

HMD Vibe 2 5G- India TV Hindi
एचएमडी वाइब 2 5जी Image Source : HMD GLOBAL

Nokia के फोन बनाने वाली कंपनी HMD जल्द ही भारत में अपना सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। एचएमडी ग्लोबल का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। इसकी कीमत 10,000 रुपये से भी कम होगी। इस फोन को भारत में 21 मई को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर HMD का यह स्मार्टफोन लिस्ट किया गया है, जहां फोन के फीचर्स रिवील हुए हैं। साथ ही, इसकी कीमत भी ऑनलाइन लीक हुई है।

HMD Vibe 2 5G की कीमत (संभावित)

एचएमडी के इस अपकमिंग बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन को भारत में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में लॉन्च किया जाएगा। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये होगी। हालांकि, कंपनी फोन की खरीद पर 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर करेगी। इस तरह से यह फोन महज 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

HMD Vibe 2 5G के फीचर्स (संभावित)

एचएमडी का यह अपकमिंग 5G स्मार्टफोन भारत में 6.67 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन में LCD स्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस फोन में Unisoc T8200 चिपसेट मिलेगा, जिसमें 6GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है।

HMD Vibe 2 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। यह फोन 50MP के मेन AI कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 16 या Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। साथ ही, IP64 रेटेड होगा, जो इसे पानी और धूल से बचाएगा। इसमें 6000mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग मिल सकता है। HMD का यह फोन कॉस्मिक लेवेंडर, नॉर्डिक ब्लू और पीच पिंक के साथ लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढ़ें - P-टाइप या N-टाइप? कौन सा सोलर पैनल है बेहतर? छत पर लगाने से पहले समझें पूरा गणित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक